GUMLA : गुमला पुलिस ने दो भाकपा माओवादी समर्थकों– जीरलाल उरांव एवं उपेंद्र उरांव को दबोच लिया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में गुरुवार को SDPO मनीष चंद्र लाल ने जानकारी दी। बताया कि बिशुनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित कुमारी गांव में माओवादी के रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू के 4 समर्थक मौजूद हैं। इसके के बाद बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने गुमला SP को जानकारी दी गई। SP के निर्देश पर SI विवेक कुमार पांडे, सचिन रोशन, संतोष कुमार के साथ टीम गठन कर पुलिस छापेमारी के लिए कुमारी गांव पहुंची और दो को पकड़ लिया।
भारी मात्रा में नक्सली पोस्टर,पंपलेट एवं फोटोकॉपी मशीन बरामद
पुलिस को आता देख गांव का एक युवक भागने लगा। पुलिस ने युवक को दबोचा लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जीरलाल उरांव। जांच में युवक के पास से तीन नक्सली पर्चा बरामद हुआ। इसके बाद घर की तलाशी ली गई। इसमें भारी मात्रा में नक्सली पोस्टर,पंपलेट एवं फोटोकॉपी मशीन बरामद किया गया।
जीरलाल की निशानदेही पर उपेंद्र के घर की ली तलाशी
जीरलाल उरांव ने स्वीकार किया कि भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू का पैसा से प्रिंटर मशीन खरीदा है। उसी मशीन से फोटो कॉपी करके क्षेत्र में पोस्टर चिपकाते हैं। इस काम में गांव के उपेंद्र उरांव, जमुना उरांव, राजेश सिंह एवं जितेंद्र उरांव मदद करते हैं। इसके अलावा पुलिस की गतिविधि की सूचना भी नक्सलियों तक पहुंचाने का काम करते हैं। पुलिस द्वारा जीरलाल उरांव की निशानदेही पर उपेंदर उरांव के घर की तलाशी ली गई। उपेंद्र के बिस्तर से भी भारी मात्रा में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन का पर्चा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें : Sri Lanka की नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : Shehnaaz Gill के रेट्रो लुक को देखकर, फैन्स बोले- Ufff… तेरी अदाएं
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और निर्मला देवी को 10 साल की सजा
इसे भी पढ़ें : Corona से हुई मौतों के मुआवजे पर Supreme court का बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें : बिहार में 40 हजार से ज्यादा हेडमास्टरों की निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : बाप की करतूत से खौला मां-बेटी का खून, कर दिया…
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के साले के घर आया था मिस्त्री, देखियेे चोरों ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : UP में घर पर बुलडोजर पहुंचते ही अपराधी ने कर दिया सरेंडर, देखें…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो








