Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुये 42 शिक्षा अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग कर दिया है। इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
JAC को मिला नया सचिव
करीब एक महीने से खाली पड़े झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के सचिव पद पर सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा (एस.डी. तिग्गा) की नियुक्ति की गई है। उनके पदभार संभालने से लंबे समय से अटकी कई परीक्षाओं का रास्ता साफ हो गया है।
रांची के नये DEO बने मो. वसीम
मो. वसीम अहमद को रांची का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) बनाया गया है। वहीं कंचन कुमारी को चतरा, दीप्ति कुमारी को खूंटी और निशु कुमारी को पूर्वी सिंहभूम का नया DEO नियुक्त किया गया है।
6 अहम परीक्षाओं का रास्ता साफ
नये JAC सचिव की नियुक्ति के बाद कक्षा 8वीं, 9वीं, 11वीं की विशेष परीक्षाएं, आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा और मदरसा व मध्यमा परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।






इसे भी पढ़ें : WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस
इसे भी पढ़ें : पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता
इसे भी पढ़ें : रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…
इसे भी पढ़ें : प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो








