GARHWA : गढ़वा पुलिस ने 24 अगस्त को अनराज घाटी में बाइक और पैसे की लूट में शामिल 6 आरोपियों को दबोच कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधी पिछले 24 अगस्त को गढ़वा थाना क्षेत्र की घाटी में कल्याणपुर निवासी तस्लीम अंसारी की मोटसाइकिल, मोबाइल और 1300 रुपये लूट लिये थे।
बिहार के औरंगाबाद से बाइक बरामद
इस मामले में पीडि़त ने गढ़वा थाने में आवेदन दिया था। एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई गढ़वा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापा मारकर रंका थाना क्षेत्र से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि रंका थाना क्षेत्र के रोहित सिंह सिन्हा, अभिषेक सोनी, रोहन कुमार, मुकुल कुमार, गोलू कुमार तथा सोनू उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूटी गई बाइक को बिहार के औरंगाबाद से बरामद किया है। मौके पर गढ़वा सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत,पुलिस अवर निरीक्षक राजू उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :पटरी क्या पार किया, खत्म हो गया पूरा परिवार…देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड चेम्बर चुनाव रिजल्ट एक नजर में, देखें लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :इस कंटेस्टेंट ने छेड़ा सुर तो मंत्र मुग्ध हो बैठीं नेहा कक्कड़…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :फूट-फूट कर रोया बाहुबली…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राजधानी के ATM में फिर सेंधमारी, कैश कंटेनर ही ले उड़े चोर… देखें
इसे भी पढ़ें :बड़का फरेबी निकला पुष्पेंद्र, सुनें क्या बोल गई पूजा…
इसे भी पढ़ें :नरकोपी थाना में बवाल, जनाक्रोश उबाल पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम




