spot_img
spot_img
spot_img

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने वाले हजारों छात्रों के लिये दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने बड़ा ऐलान किया है। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे ने राउरकेला से टाटानगर के बीच विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। हर साल परीक्षा के दौरान परिवहन और भीड़भाड़ की समस्या से जूझने वाले छात्रों के लिये यह पहल से दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों के परीक्षार्थियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

सुबह 5.10 बजे राउरकेला से खुलेगी ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 68044 राउरकेला-टाटानगर स्पेशल 21 जून 2026 को संचालित होगी। प्रस्थान (राउरकेला): सुबह 05.10 बजे करेगी। आगमन (टाटानगर) सुबह 09.20 बजे होगी।  समय को इस तरह तय किया गया है ताकि अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से पहले आराम से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।

हर स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

इस स्पेशल ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि यह राउरकेला और टाटानगर के बीच पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े स्टेशनों और हॉल्टों पर ठहरेगी। इससे उन छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी जो गांवों और कस्बों से परीक्षा देने के लिये निकलते हैं और मुख्य स्टेशनों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करते हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची को छोड़ पूरा झारखंड बारिश के लिये तरसा…

इसे भी पढ़ें : अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

इसे भी पढ़ें : कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

इसे भी पढ़ें : शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

इसे भी पढ़ें : ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: