Ranchi : राजधानी रांची के ATM में सेंधमारी करने में एक्टिव चोर गिरोह ने एक बार फिर से 2 एटीएम को निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने रातू थाना क्षेत्र के दो ATM में सेंधमारी कर वहां से लाखों रुपये कैश चुरा लिए। दोनों ATM में कितने पैसे थे। अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। वहीं इसकी जानकारी संबंधित बैंक को दे दी गयी है। काठीटांड चौक स्थित एचडीएफसी और इंडसंड बैंक के ATM में चोरी हुई है। आशंका है कि दोनों ATM में लाखों रुपये थे। दोनों ATM में कितने पैसे डाले गए थे और कितने पैसों की निकासी हुई, बैंक अधिकारी इसका मिलान कर रहे है। हैरान करने वाली बात यह है कि चोर HDFC बैंक के ATM का कैश कंटेनर ही अपने साथ लेकर चले गए। इसी कंटेनर में पैसे डाले जाते है। इस दुस्साहसिक चोरी को अंजाम देने में शामिल चोरों को खोज निकालने के लिए कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है। आशंका है कि बीती रात 6 से ज्यादा चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
इसे भी पढ़ें :बड़का फरेबी निकला पुष्पेंद्र, सुनें क्या बोल गई पूजा…
इसे भी पढ़ें :झारखंड चेम्बर चुनाव रिजल्ट एक नजर में, देखें लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :नरकोपी थाना में बवाल, जनाक्रोश उबाल पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे बीबी लाल, पीएम मोदी ने जताया शोक
इसे भी पढ़ें :पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर








