spot_img
spot_img
spot_img

रांची मंडल के 9 स्टेशनों पर बनेंगे नये फुट ओवरब्रिज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुये एक बड़ा कदम उठाया है। मंडल के कई स्टेशनों पर नये फुट ओवरब्रिज (FOB) बनेंगे, जिससे यात्रियों का सफर पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जायेगा। रेलवे ने टाटीसिलवे, तुलिन, टांगरबसली, सिल्ली, नामकुम, झालिदा और रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन पर नये फुट ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। वहीं ओरगा और गोविंदपुर स्टेशनों पर पहले से मौजूद फुट ओवरब्रिज का विस्तार किया जायेगा।

पटरियां पार करने की मजबूरी होगी खत्म

अक्सर छोटे और मध्यम श्रेणी के स्टेशनों पर देखा जाता है कि यात्री समय बचाने के लिये सीधे रेलवे ट्रैक पार कर लेते हैं। कई बार यही जल्दबाजी बड़े हादसों की वजह भी बन जाती है। रेलवे का मानना है कि नये फुट ओवरब्रिज बनने के बाद यात्रियों को पटरियां पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और दुर्घटनाओं की आशंका काफी हद तक कम हो जायेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन पुलों का निर्माण सुरक्षा के नजरिये से भी बेहद महत्वपूर्ण है। नये फुट ओवरब्रिज बनने से प्लेटफॉर्म बदलना काफी आसान हो जायेगा। ट्रेन आने-जाने के दौरान यात्रियों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होगी। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। भीड़भाड़ के समय प्लेटफॉर्म पर होने वाली अव्यवस्था भी कम होगी और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का रास्ता मिलेगा।

30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी परियोजना

रांची मंडल के अनुसार इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। निर्माण कार्यों में आधुनिक डिजाइन, मजबूत संरचना और यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जायेगा। रेलवे ने लक्ष्य तय किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत तक सभी निर्माण और विस्तार कार्य पूरे कर लिये जायें।

इसे भी पढ़ें : UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

इसे भी पढ़ें : सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

इसे भी पढ़ें : माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

इसे भी पढ़ें : पत्नी का देवर से था ईलू-ईलू, नाहक मा’रा गया पति…

इसे भी पढ़ें : बिहार में गैंगरे’प, गुप्तांग से निकली गो’ली, गिट्टी और…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...