Bihar : PM नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आने वाले हैं। उनके स्वागत को बिहार की राजनीति सजीव हो उठी है। आगामी 20 जून को PM मोदी के सीवान दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में आयोजित होने वाली जनसभा में PM मोदी बिहारवासियों को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों को लेकर आज सीवान के एक निजी होटल में NDA सारण प्रमंडल (सीवान, छपरा, गोपालगंज) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, लोजपा (आर), रालोमो और हम के नेताओं सहित सांसद और विधायक शामिल हुये। NDA से जुड़े नेताओं ने एक स्वर से कहा “यह बिहार के लिये सौभाग्य की घड़ी है।” मंगल पांडेय ने मीडिया से कहा “प्रधानमंत्री का आगमन सिर्फ कार्यक्रम नहीं, विकास का आशीर्वाद है। इस दिन बिहार को हजारों करोड़ की योजनाओं का वरदान मिलेगा। वहीं, CM नीतीश कुमार भी साथ होंगे। दिलीप जायसवाल बोले, “मोदी जी बिहार को कभी नहीं भूले, यहां की मिट्टी, यहां की आत्मा से जुड़ चुके हैं। 20 जून को बिहार फिर सुनेगा, सबका साथ, सबका विकास’ की ताजा तर्ज।
इसे भी पढ़ें : सोनम की सोलह रातें, गहनों की चमक में छिपा गुनाह…
इसे भी पढ़ें : पानी के लिये गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान, भारत खामोश…
इसे भी पढ़ें : नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम, साथ ले गई थी 9 लाख…
इसे भी पढ़ें : हनीमून पर गये राजा रघुवंशी ह’त्याकांड में बड़ा खुलासा… पत्नी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : धरती आबा बिरसा मुंडा को झारखंड ने झुककर किया नमन
इसे भी पढ़ें : राजा की ‘रानी’ नहीं हो सकी सोनम… जानें क्यों






