इन अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, DC ने किया शोकॉज

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई।

अंचल अधिकारियों को शोकॉज

बैठक के दौरान कांके, ओरमांझी और रातू अंचल द्वारा आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि विवरण उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी जताई गई। DC ने संबंधित अंचल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही महिला पर्यवेक्षिकाओं को भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने की जिम्मेदारी दी गई। DC ने मनरेगा अभिसरण से बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य में देरी स्वीकार नहीं की जायेगी।

संस्थागत प्रसव और टीकाकरण पर जोर

DC ने संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुये निर्देश दिया कि ड्यू-लिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला तक स्वास्थ्य सेवायें पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।वीएचएसएनडी (Village Health Sanitation and Nutrition Day) के माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

पोषण ट्रैकर और अपार आईडी पर फोकस

बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को पोषण ट्रैकर ऐप में शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की अपार आईडी निर्माण प्रक्रिया को जल्द पूरा करने को कहा गया। MTC (Malnutrition Treatment Centre) में इलाजरत बच्चों की सफलता की कहानियां तैयार करने और नियमित मॉनिटरिंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिये गये। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग को जल्द पूरा करने, शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सेविका-सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिये गये।

News Article Hero Image

इसे भी पढ़ें : धुर्वा में मैदान में सो रहे आदमी पर चढ़ा दी कार, हालत चिंताजनक…

इसे भी पढ़ें : खुशखबरी! अब इतनी कमाई वालों का भी बनेगा राशन कार्ड…

इसे भी पढ़ें : घूसखोर सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर अरेस्ट, मचा हड़कंप… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दुर्गा सोरेन को CM ने दी श्रद्धांजलि… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पहली बार एक साथ नतमस्तक हो गये 27 उग्रवादी… डिटेल जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

UP : यूपी में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

खुशखबरी! अब इतनी कमाई वालों का भी बनेगा राशन कार्ड…

Delhi : दिल्ली सरकार राशन कार्ड बनवाने के नियमों...