Delhi : दिल्ली सरकार राशन कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को घोषणा की कि राशन कार्ड के लिए परिवार की वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने की तैयारी है। CM ने बताया कि पहले यह सीमा एक लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 1.20 लाख किया गया था। अब कैबिनेट में इस सीमा को 2.5 लाख रुपये करने पर चर्चा हो चुकी है और जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
“13 साल तक गरीब लोग भटकते रहे”
रेखा गुप्ता ने कहा कि बीते 13 सालों में लाखों गरीब लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों और नेताओं के चक्कर काटते रहे, लेकिन उनके कार्ड नहीं बन पाये। अब सरकार पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रक्रिया आसान कर रही है।
7.72 लाख अपात्र लोगों के नाम हटाये गये
सरकार के मुताबिक पिछले एक साल में राशन कार्ड धारकों का ऑडिट कराया गया। जांच में बड़ी गड़बड़ियां सामने आईं।
- 1.44 लाख लोग आय मानक में फिट नहीं मिले
- 35 हजार लोगों ने कभी राशन नहीं लिया
- 19 हजार कार्डधारक मृत पाये गये
- कुल 7.72 लाख से अधिक अपात्र लोगों के नाम हटाये गये
- सरकार का कहना है कि अब इनकी जगह पात्र लोगों के नए राशन कार्ड बनाये जायेंगे।
15 मई से शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन
दिल्ली सरकार ने 15 मई से नये राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन से लेकर राशन वितरण तक पूरी व्यवस्था डिजिटल की गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लाभार्थियों को पूरा राशन मिल सके। सरकार ने खाद्य सुरक्षा नियम 2026 भी लागू करने की बात कही है। अब लोग अपने घर के पास से ही आवेदन कर सकेंगे।
पुराने आवेदनों को फिर करना होगा आवेदन
सरकार के अनुसार पिछले 13 वर्षों में 3.72 लाख आवेदन लंबित पड़े थे। अब इन सभी आवेदकों को नये सिस्टम के तहत दोबारा आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आय प्रमाण पत्र स्वयं घोषित करने की व्यवस्था थी, जिससे अनियमितताओं की आशंका रहती थी। नई व्यवस्था में प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : घूसखोर सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर अरेस्ट, मचा हड़कंप… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दुर्गा सोरेन को CM ने दी श्रद्धांजलि… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में पहली बार एक साथ नतमस्तक हो गये 27 उग्रवादी… डिटेल जानें
इसे भी पढ़ें : मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…
इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार और XLRI के बीच MOU, राज्य में बनेगा अत्याधुनिक स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर






