spot_img

राजा की ‘रानी’ नहीं हो सकी सोनम… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अपने पति से साथ हनीमून पर गई सोनम यूपी के गाजीपुर में जिंदा मिल गई, लेकिन भरोसा मर गया। बहुचर्चित राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे सोनम का हाथ है। अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार, ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की जोड़ी उस ‘पर्ची’ से बनी थी, जो रामनवमी के दिन समाज की बैठक में रखी गई थी। लड़का-लड़की की पर्चियों से बने रिश्ते थे, पर यह टिक नहीं सका और रिश्ते की डोर पहले ही काट दी गई। शादी से पहले सोनम पिता की प्लाईवुड कंपनी में HR थी। यहीं एक नौजवान राज कुशवाहा था। पुलिस फाइल में दर्ज दास्तां के अनुसार वहीं से दिल का सिलसिला शुरू हुआ था। पर फिर कहानी ने वो मोड़ लिया, जहां से प्रेम की छाया भी साजिश बन गई। शादी के दस दिन बाद सोनम ने 20 मई की मेघालय की टिकट बुक कर दी। राजा तैयार नहीं था, पर सोनम जिद पर थी। वो जानता न था कि उसका “हनीमून” उसकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। मेघालय पहुंचते ही सोनम ने सुपारी किलर्स के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश को अंजाम दिया। विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद, ये तीन नाम अब पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। उन्होंने राजा को मारा और उसकी लाश को खाई में फेंक दिया। जिस घाटी में राजा प्यार के सपने लेकर गया था, वही उसकी कब्र बन गई। सोनम के मोबाइल की कॉल डिटेल्स ने राज खोले। शिलॉन्ग से हथियार खरीदे गये, हत्या के बाद सबूत स्कूटर की डिक्की में फेंके गये। पुलिस को शक हुआ, अगर सोनम भी मारी गई होती, तो हथियार शव के पास मिलते। पर जब हथियार दूसरी जगह मिले, तब शक यकीन में बदल गया, सोनम मारी नहीं गई, वो इस कांड की खलनायिका निकली। इस बीच सोनम के पिता राज कुशवाहा के बारे में मीडिया से बोले, “राज निर्दोष है। वो हमारे यहां काम करता है। पुलिस खुद को बचाने के लिए उसे फंसा रही है। हम CBI जांच चाहते हैं। वहीं, इस घटना पर कुछ लोगों का कहना है कि अगर सोनम को प्यार किसी और से था तो बगावत करती, शादी से इंकार करती। पर जान क्यों ली उस इंसान की, जिसने नाम और मान दिया था…?

Sonam And Raja Raghuvanshi Met Through Slip System Story Before Marriage And Honeymoon Came To Light - Amar Ujala Hindi News Live - क्यों राजा की ' रानी' न बन सकी सोनम:पर्ची सिस्टम

इसे भी पढ़ें : हनीमून पर गये राजा रघुवंशी ह’त्याकांड में बड़ा खुलासा… पत्नी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : CM के दौरे से पहले मिला वि’स्फोटक का जखीरा, मचा तहलका…

इसे भी पढ़ें : कोयला व्यापारी धानुका की मौ’त, सु’साइड या कुछ और…

इसे भी पढ़ें : CM के आंगन में रिश्तों की रुनझुन, ये बनी छोटी बहू…

इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में होमियोपैथी डॉक्टर, बाकी सब गायब…

इसे भी पढ़ें : सांसद संग स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रचाई सगाई… देखें

इसे भी पढ़ें : पति बाहर, पत्नियां सजाती थी सेज, खुला ये राज…

इसे भी पढ़ें : चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, 243 सीटों पर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...