spot_img

सोनम की सोलह रातें, गहनों की चमक में छिपा गुनाह…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एक नजाकतभरी आंखें और उसमें छिपी साजिश की रातें। जिसे इश्क समझा गया, वो इंतकाम निकला। जिसे हनीमून समझा गया, वो मौत की मंजिल निकली। और अब जो सामने आ रहा है, वो है “सोलह रातों की वो दास्तां” जो सोनम ने बुन रखी थी सिर्फ बचने के लिये नहीं, भागने के लिये। राजा की हत्या के बाद सोनम लाश को खाई में फेंकवा चुकी थी। हत्यारे अपने-अपने रास्ते निकल चुके थे। सोनम के पास 9 लाख की नकदी और शादी के गहनें थे। उसने इन पैसों से होटल बुक किये, रास्ते बदले, चेहरे बदले, पर दिल में सिर्फ एक डर, कहीं पुलिस उसके चेहरे के पीछे की सच्चाई न देख ले। पुलिस जांच में सामने आया कि 16 दिनों तक सोनम ने 6 जिलों में डेरा डाला। होटल से बुर्का ओढ़कर निकलती फिर ट्रेन या टैक्सी में बैठती, किसी अजनबी की तरह। हर सुबह उसके लिये एक नया किरदार होता, हर रात एक नया नाम। गहने और कैश उसका पासपोर्ट बन चुके थे। सोनम ने कोशिश की थी कि वो लापता दिखे, लेकिन मोबाइल कॉल डिटेल्स ने उसकी हर हरकत को उजागर कर दिया। वो लगातार राज कुशवाह के संपर्क में थी, जिससे उसका ये पूरा खेल शुरू हुआ था। सूत्र बताते हैं, सोनम की फरारी में दो युवक उसके साथ-साथ थे, जो रास्ता सुझाते, कमरा दिलवाते, और जरूरत पड़ने पर नकदी भी बदलवाते। नाम सामने नहीं आये हैं, पर पुलिस जांच की रौशनी अब उनकी तरफ भी मुड़ी है। राजा के शव को फेंकने के बाद उसकी योजना थी वाराणसी से गोरखपुर और फिर सीधे नेपाल में घुस जाने की। गहनों को बेचकर नेपाली पासपोर्ट हासिल करना अगला कदम था। पर वो गाजीपुर में धरा गई। जहां वो आखिरी रात एक लॉज में रह रही थी, बिल्कुल अकेली, बिल्कुल शांत…

इसे भी पढ़ें : मोहब्बत का ऐसा अपमान कि रूह कांप जाये

इसे भी पढ़ें : ये अभिनेत्री खुद को इस क्रिकेटर के बच्चों की मां मानती… जानें

इसे भी पढ़ें : काले सूट वाले की काली करतूत, धरा गया…

इसे भी पढ़ें : 3 करोड़ मांगने वालों की हेकड़ी निकाली, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : CM बोले, झारखंड की माटी अब दूध भी उपजायेगी…

इसे भी पढ़ें : ला’श छिपाने के पीछे फौजी पिता का दिमाग

इसे भी पढ़ें : तेज प्रताप का रहस्यमय वीडियो, खूब हो रहा वायरल… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...

गिरिडीह रजिस्ट्रार ह’त्या मामले में 6 कस्टडी में…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में जमीन...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...