spot_img
spot_img
spot_img

हनीमून पर गये राजा रघुवंशी ह’त्याकांड में बड़ा खुलासा… पत्नी गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हनीमून के लिए मेघालय में घूमने गये इंदौर के नवविवाहित दंपती की रहस्यमयी गुमशुदगी के पीछे जो सच्चाई सामने आई है, उसने सबको चौंका दिया है। 23 मई से लापता राजा रघुवंशी की लाश एक खाई में मिली, और अब पुलिस ने उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बरामद कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस का दावा है कि राजा की हत्या की साज़िश उसकी पत्नी सोनम ने ही रचाई थी।

पुलिस ने अब तक सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी इंदौर से दबोचे गये हैं, जबकि एक को यूपी से पकड़ा गया है। सोनम गाजीपुर के नंदगंज इलाके में एक ढाबे पर बदहवासी की हालत में मिली थी। उसे पूछताछ के लिए वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, लेकिन फिलहाल वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ सनसनीखेज खुलासा

राजा के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान पाए गए हैं। शव बुरी तरह सड़ा हुआ था और खाई में फेंके जाने से कई हड्डियाँ टूट चुकी थीं। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया नया ‘दाओ’ नामक हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे हत्या की नीयत पहले से तय होने की आशंका जताई जा रही है।

ऐसे हुआ वारदात का सिलसिला

20 मई को राजा और सोनम इंदौर से गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे। 23 मई को दोनों आखिरी बार चेरापूंजी में देखे गए। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 26 मई को लापता होने की सूचना वायरल हुई। कई दिन की तलाशी और बारिश की बाधाओं के बाद 2 जून को राजा की लाश खाई से मिली। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने तफ्तीश तेज़ कर दी है। इंदौर और गाजीपुर में लगातार छापेमारी हो रही है। एक और आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...