नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम, साथ ले गई थी 9 लाख…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजा की हत्या के बाद जो परतें खुल रहीं हैं, वो खून से ज्यादा भरोसे की हत्या कर गई। अब सामने आया है सोनम न सिर्फ इस कत्ल की मास्टरमाइंड थी, बल्कि हत्या के बाद नेपाल भागने की तैयारी में भी थी। 23 मई की दोपहर सोनम ने अपनी सास से फोन पर कहा, “मैं झरना नहीं देखना चाहती थी, राजा जबरन ले आया।” लेकिन पुलिस ने इस झूठ को खोल दिया, सोनम ने ही डबल डेकर रूट चुना था, क्योंकि वहां हत्या करना और लाश ठिकाने लगाना सबसे आसान था। हत्या के बाद तीनों संदेही गुनहगार अलग-अलग रास्तों से वहां से निकल लिये। सोनम ने हत्या करने वालों को पैसे दिये, ताकि वे इंदौर लौट सकें। इधर खुद सोलह दिन तक सोनम छिपती रही, कभी होटल, कभी गेस्ट हाउस, कभी किसी अनजान शहर में। उसका साथ देने वाले दो और युवा भी अब जांच के घेरे में हैं। हत्या से पहले सोनम अपने मायके से 9 लाख रुपये नकद और शादी में मिले गहनों को भी ले आई थी। पुलिस को शक है, इन्हीं पैसों से उसने रहना, घूमना और भागने की योजना बनाई। वो वाराणसी होते हुये गोरखपुर जाना चाहती थी, गोरखपुर से नेपाल सिर्फ एक बस की दूरी पर था, लेकिन किस्मत ने मोड़ लिया और गाजीपुर में पकड़ ली गई। जिस राज को अब भी सोनम का अतीत बताया जा रहा है, वो दो दिन पहले सोनम के मायके भी गया था। माता-पिता से मिला, लेकिन शक तक नहीं हुआ कि वो उनकी बेटी की काली रात का साथी हो सकता है। अब कहानी वहीं पहुंची है जहां मोहब्बत हार जाती है और मक्कारी मुस्कुराती है…

इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे खूंखार ये 20 कुत्तें… जानें

इसे भी पढ़ें : जन्मदिन का जश्न मौ’त के मातम में बदला, मिले दो श’व…

इसे भी पढ़ें : 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद

इसे भी पढ़ें : हेलिकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग

इसे भी पढ़ें : World Brain Tumor Day : एक खामोश दस्तक…

इसे भी पढ़ें : काले सूट वाले की काली करतूत, धरा गया…

इसे भी पढ़ें : लगाये गये इल्जाम पर ECI के जोरदार जवाब …जानेंं

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

UP : यूपी में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

इन अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, DC ने किया शोकॉज

Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय सभागार...