Ranchi : झारखंड की धरती ने सोमवार को अपने वीर सपूत, धरती आबा बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर सुबह से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, CM हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई गणमान्य नेताओं ने वहां पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी विरासत को नमन किया।
बिरसा मुंडा की स्मृति में न सिर्फ रांची, बल्कि पूरे झारखंड में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। समाधि स्थल पारंपरिक आदिवासी रंगों से सजा था, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के बीच आदिवासी समाज के लोगों ने पगड़ी बांधकर उन्हें आदरपूर्वक याद किया। राज्यपाल गंगवार ने कहा, “बिरसा सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और आदिवासी अस्मिता की अमिट आवाज हैं।” वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “धरती आबा की सोच आज भी हमारी प्रेरणा है। हमारी सरकार उनके दिखाये रास्ते पर चलने को प्रतिबद्ध है।”
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें जननायक बताते हुए कहा कि झारखंड से ही आज़ादी के उस अलग ‘उलगुलान’ की शुरुआत हुई थी। वहीं चंपाई सोरेन ने भावुक स्वर में कहा, “आज भी आदिवासियों के साथ छल हो रहा है। फिर एक बार बिरसा के जैसे उलगुलान की जरूरत है।” विद्यालयों के बच्चों से लेकर आम नागरिक तक, सभी ने बिरसा मुंडा को नमन किया। झारखंड की सरकारी और निजी संस्थानों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुये।
इसे भी पढ़ें : रिया चक्रवर्ती बोलीं, सुशांत केस के बाद करियर खत्म हो गया…
इसे भी पढ़ें : CM के दौरे से पहले मिला वि’स्फोटक का जखीरा, मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में गई नाबालिग के साथ गैं’गरे’प…








