घूसखोर सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर अरेस्ट, मचा हड़कंप… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गिरिडीह के सेंट्रल GST कार्यालय में CBI ने रिश्वतखोरी के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुये सुपरिटेंडेंट बुद्धेश्वर सुंडी और इंस्पेक्टर बिरजू कुमार को गिरफ्तार किया है। धनबाद से पहुंची CBI टीम ने बुधवार को दिनभर छापेमारी और पूछताछ के बाद देर रात दोनों अधिकारियों को पकड़ा। गुरुवार को उन्हें धनबाद ले जाया गया।

मामला बिरनी प्रखंड के खाखीपीपर निवासी राजू अंसारी की शिकायत से जुड़ा है। राजू के मुताबिक उन्हें 95 लाख रुपये GST जमा करने का नोटिस मिला था। जब वे मामले की जानकारी लेने कार्यालय पहुंचे तो उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ। आरोप है कि उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट, सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर ने मिलकर मामला “सेटल” करने के नाम पर 90 हजार रुपये रिश्वत मांगी। बाद में रकम 65 हजार रुपये तय हुई।

राजू अंसारी ने इसकी शिकायत धनबाद स्थित CBI कार्यालय में की। इसके बाद CBI ने ट्रैप बिछाया। तय योजना के तहत राजू 50 हजार रुपये लेकर GST कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने सीधे पैसे लेने के बजाय रकम दूसरे व्यक्ति के जरिये सुपरिटेंडेंट के घर मंगवाई। इसी दौरान CBI टीम ने कार्यालय और संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। करीब 13 घंटे चली जांच के बाद सुपरिटेंडेंट के घर से रिश्वत की रकम बरामद हुई। नोटों पर पहले से लगाये गये केमिकल टेस्ट में रकम रिश्वत की साबित हुई। इसके बाद CBI ने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले के बाद GST विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

cbi-arrests-cgst-superintendent-and-inspector-in-giridih

इसे भी पढ़ें : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दुर्गा सोरेन को CM ने दी श्रद्धांजलि… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पहली बार एक साथ नतमस्तक हो गये 27 उग्रवादी… डिटेल जानें

इसे भी पढ़ें : मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार और XLRI के बीच MOU, राज्य में बनेगा अत्याधुनिक स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर

इसे भी पढ़ें : SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, DC ने किया शोकॉज

Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय सभागार...

खुशखबरी! अब इतनी कमाई वालों का भी बनेगा राशन कार्ड…

Delhi : दिल्ली सरकार राशन कार्ड बनवाने के नियमों...

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दुर्गा सोरेन को CM ने दी श्रद्धांजलि… देखें

Ranchi : झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे...