झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दुर्गा सोरेन को CM ने दी श्रद्धांजलि… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे दिवंगत नेता और पूर्व विधायक CM हेमंत सोरेन के बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर गुरुवार को लोवाडीह, नामकुम स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। CM हेमंत सोरेन ने स्मारक स्थल पहुंचकर दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

“झारखंड और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित था जीवन”

प्रेस से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी लोग एकजुट होकर उन्हें याद करने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, दुर्गा सोरेन सिर्फ एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी, संघर्षशील और जनभावनाओं से जुड़े हुये व्यक्तित्व थे।

“ऐसे संघर्षों की बदौलत मिला अलग झारखंड”

CM ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन आसान नहीं था। इसके पीछे लंबे संघर्ष, आंदोलन और कई नेताओं का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन जैसे कर्मठ और युवा नेताओं की शहादत और संघर्ष की बदौलत ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

स्मारक स्थल पर उमड़ा जनसैलाब

लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पर दिनभर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलन के इतिहास और दुर्गा सोरेन के योगदान को लेकर भी चर्चा हुई। समर्थकों ने उन्हें झारखंडी अस्मिता और संघर्ष का प्रतीक बताया।

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पहली बार एक साथ नतमस्तक हो गये 27 उग्रवादी… डिटेल जानें

इसे भी पढ़ें : मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार और XLRI के बीच MOU, राज्य में बनेगा अत्याधुनिक स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर

इसे भी पढ़ें : SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

इसे भी पढ़ें : अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घूसखोर सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर अरेस्ट, मचा हड़कंप… देखें

Giridih : गिरिडीह के सेंट्रल GST कार्यालय में CBI...

मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...

SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...