spot_img

UP Investors Summit में बोले PM मोदी: दुनिया जिसे खोज रही है, उसकी ताकत बस भारत के पास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी इन्वेस्टर्स समिट (UP Investors Summit) के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @3.0 का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्योगपति गौतम अडाणी ने राज्य में 70 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है। उदघाटन समारोह में कहा है कि दुनिया आज जिस भरोसेमंद साथी को तलाश रही है, उस पर खरा उतरने का ताकत सिर्फ भारत के पास है। उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारत की संभावना को भी देख रही है और भारत के प्रदर्शन की तारीफ भी कर रही है। उन्होंने कहा, ‘मैं उत्तर प्रदेश के काशी के सांसद के नाते निवेशकों का स्वागत करता हूं। निवेशकों का इसलिए मैं धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने उप्र की युवा शक्ति पर भरोसा किया है। उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति में वह सार्मथ्य है, जिससे आपके सपनों और संकल्पों को नयी उड़ान, नयी ऊंचाई मिल सकती है। आप जिस संकल्प को लेकर आए हैं, प्रदेश के नौजवानों का परिश्रम, उनका पुरूषार्थ, उनका सार्मथ्य, उनकी समझ, उनका समर्पण आपके सभी संकल्पों को पूरा करके रहेगा, यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां तीसरे उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में राज्य में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की 1,406 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मोदी ने कहा, ‘दुनिया में जो वैश्विक परिस्थितियां बनी हैं, वह हमारे लिए बड़े अवसर भी लेकर आई हैं। दुनिया आज जिस भरोसेमंद साथी को तलाश रही है, उस पर खरा उतरने का सामर्थ्य सिर्फ हमारे लोकतांत्रिक भारत के पास है। दुनिया आज भारत की संभावना को भी देख रही है और भारत के प्रदर्शन की भी सराहना कर रही है। कोरोना काल में भी भारत रुका नही, बल्कि उसने अपने सुधार की गति को और बढ़ा दिया है। इसका परिणाम आज हम सभी देख रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से बढ़ रहे हैं। आज भारत, वैश्विक खुदरा सूचकांक में दूसरे नंबर पर है। भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा का उपभोक्ता देश है बीते साल दुनिया के सौ से अधिक देशों से 84 अरब डॉलर का रिकार्ड एफडीआई आया है। भारत ने बीते वित्त वर्ष में 417 अरब डॉलर यानि तीस लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वस्तुओं का निर्यात कर नया रिकॉर्ड बनाया है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘हाल ही में केंद्र की राजग सरकार ने अपने आठ वर्ष पूरे किए हैं। इन वर्षों में हम ‘रिफार्म, परफार्म, ट्रांसफार्म’ के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं। हमने नीतिगत स्थिरता पर जोर दिया है, समन्वय पर जोर दिया है, कारोबारी सुगमता पर जोर दिया है।’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘हमने सुधारों के माध्यम से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मजबूती देने का काम किया है। एक राष्ट्र-एक कर जीएसटी हो, एक राष्ट्र-एक ग्रिड हो, एक राष्ट्र-एक मोबिलिटी कार्ड हो, एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड हो… ये प्रयास हमारी ठोस और स्पष्ट नीतियों का प्रतिबिंब हैं।’पीएम मोदी ने कहा, ‘तेज वृद्धि के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार अवसंरचना, निवेश और विनिर्माण, तीनों पर एक साथ काम कर रही है. इस साल के बजट में साढ़े सात लाख करोड़ रुपये के अभूतपूर्व पूंजीगत व्यय का आवंटन किया गया है।  2014 में देश की 100 से भी कम ग्राम पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी थीं। आज ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी ग्राम पंचायतों की संख्या भी पौने दो लाख को पार कर गई है। 2014 में हमारे देश में सिर्फ साढ़े छह करोड़ ब्रॉडबैंड ग्राहक थे।आज इनकी संख्या 78 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।  2014 में एक जीबी डेटा करीब-करीब 200 रुपये का पड़ता था। आज इसकी कीमत घटकर 11-12 रुपये रह गई है।  भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है, जहां इतना सस्ता डेटा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हमारे यहां कुछ सौ स्टार्टअप ही थे, लेकिन आज देश में पंजीकृत स्टार्टअप की संख्या भी 70 हजार के आसपास पहुंच रही है। अभी हाल ही में भारत ने 100 यूनिकॉर्न का रिकॉर्ड भी बनाया है।

आज शुभारंभ की गयी परियोजनाओं में कृषि और संबद्ध क्षेत्र, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएसएमई, विनिर्माण, अक्षय ऊर्जा, फार्मा, पर्यटन, रक्षा एवं एयरोस्पेस, हथकरघा तथा कपड़ा आदि जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। इस समारोह में देश के उद्योग जगत के दिग्गज शामिल हुए, जिसमें अडाणी समूह के गौतम अडानी, आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, हीरानंदानी समूह के निरंजन हीरानंदानी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : क्यों सताते हो इतना, यह बोल बीवी क्या कर डाली… देखें

इसे भी पढ़ें : सिद्धु मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिये क्या

इसे भी पढ़ें : सरकार के एक फैसले से सस्ता हो गया रेस्‍टोरेंट में खाना, जानिये कैसे

इसे भी पढ़ें : LPG Cylinder पर सब्सिडी को लेकर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या…

इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, देखें क्या लिखा है अधिसूचना में

इसे भी पढ़ें : शादी के 8 साल… न छुआ-छुई न सेक्स… सांसद पति का हिरोइन पत्नी से सवाल- कब तक करें इंतजार

इसे भी पढ़ें : मां सोनिया के बाद बेटी प्रियंका गांधी भी Corona Positive

इसे भी पढ़ें : कश्मीर में कोहराम, बैंक मैनेजर और प्रवासी पर बौछार कर दी गोलियां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...