spot_img

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन में निरीक्षक जीडी रंगलाल को 38 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद मंगलवार को भावभीनी विदाई दी गई। अधिवर्षता (सुपरएनुएशन) के अवसर पर आयोजित समारोह में अधिकारियों और जवानों ने उनके योगदान को याद करते हुये सम्मानित किया।

1988 में शुरू हुआ था सफर

रंगलाल ने 15 अप्रैल 1988 को CRPF में एक जवान के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 38 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों और नक्सल प्रभावित इलाकों में कई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पदकों से भी सम्मानित किया गया।

कमांडेंट ने बताया प्रेरणास्रोत

172वीं बटालियन के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने कहा कि रंगलाल ने हर चुनौती का अनुशासन और समर्पण के साथ सामना किया। उनका सेवाकाल नए जवानों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

समारोह के अंत में कमांडेंट ने रंगलाल को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों और जवानों ने उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये भावभीनी विदाई दी।

इसे भी पढ़ें : काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

इसे भी पढ़ें : डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह रजिस्ट्रार ह’त्या मामले में 6 कस्टडी में…

इसे भी पढ़ें : एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना...

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...

CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…

Ranchi : झारखंड की पहचान उसकी हरियाली है, साल,...