spot_img

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने 30 जून से 3 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

30 जून को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है।

1 से 3 जुलाई तक भी जारी रहेगा बारिश का दौर

1, 2 और 3 जुलाई को भी राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर भारी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मानसूनी गतिविधियां पूरे राज्य में सक्रिय रहेंगी। लगातार बारिश के कारण अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

बहरागोड़ा में सबसे ज्यादा बारिश, डाल्टनगंज सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सबसे अधिक 64.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं राज्य का सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Monsoon rainfall in Jharkhand

Monsoon rainfall in Jharkhand

इसे भी पढ़ें : डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह रजिस्ट्रार ह’त्या मामले में 6 कस्टडी में…

इसे भी पढ़ें : एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, क्या बोले… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...