spot_img

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Date:

spot_img
spot_img

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला गांव में घरेलू विवाद ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। इल्जाम है कि 60 साल के लूंदा मुंडा ने गुस्से में अपनी पत्नी गरमी मुंडा उर्फ मंगरी मुंडा की टांगी (कुल्हाड़ी) से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह जंगल चला गया और वहां आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ, जब दंपती का बेटा बिहार से काम कर घर लौटा। माता-पिता के नहीं मिलने पर उसने खोजबीन की और पुलिस को सूचना दी। तलाशी के दौरान महिला का शव घर के पीछे और पति का शव हितडीह के पास जंगल से बरामद हुआ। ये सब देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये शव

सायको थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। थानेदार  प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे जिलिंगकेला गांव में शोक का माहौल है। एक मामूली घरेलू विवाद ने पलभर में हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

इसे भी पढ़ें : डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह रजिस्ट्रार ह’त्या मामले में 6 कस्टडी में…

इसे भी पढ़ें : एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...