Latehar : पुलिस को देखते ही शख्स ने अपना हुलिया और पहनावा ऐसा बना लिया कि पुलिस चकमा खा जाए। पुलिस को लगे कि कोई गरीब गुरबा जंगल में कुछ चुनने-बीनने गया है। पर पुलिस के पास पहले से पक्की सूचना थी कि आज निंदीर जंगल में जाने से एक बड़का उग्रवादी मिल सकता है। क्योंकि कुछ देर पहले ही वह जंगल की तरफ रुख किया है। जंगल में घुसी पुलिस ने देखा कि कंबल ओढ़े एक शख्स जा रहा है। उसे रोका-टोका गया। शुरू में पुलिस यह समझ नहीं पाई कि जिस बड़का उग्रवादी की तलाश में पुलिस जंगल में घुसी है। वह यही शख्स है।
कुछ देर तक कंबल ओढ़ा शख्स भी पुलिस को बरगलाने की कोशिश में लगा रहा। पर ज्यादा देर तक वह ऐसा नहीं कर पाया और पुलिस के सामने टूट गया। वह TSPC का इनामी बड़का उग्रवादी राजू यादव उर्फ राजू जी निकला। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पुलिस से लूटी हुई एक 303 बोल्ट एक्शन रायफल और 82 जिंदा गोलियां बरामद की। वहीं 2 मोबाइल और 3 सिम भी मिलें। राजू को पकड़ने में लातेहार के थानेदार चंद्रशेखर चौधरी की सराहनीय भूमिका रही। सुनें क्या बोले लातेहार के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन…
इसे भी पढ़ें : जनता की समस्याओं से रूबरू हुए सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : सूटकेस में मिली युवती की सड़ी-गली डेड बॉडी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़ें : विधायक ममता देवी गोला गोलीकांड में दोषी करार
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें
इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : घर के बाहर खड़ी बोलेरो अचानक धधक उठी, देखें फिर क्या हुआ…















