Kohramlive : कभी चाय में नींबू, कभी मैगी में आइसक्रीम और अब कॉफी में संतरा! सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया फूड ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका नाम है ऑरेंज जूस कॉफी। सुनने में यह कॉम्बिनेशन थोड़ा अटपटा जरूर लगता है, लेकिन लाखों लोग इसे ट्राई कर रहे हैं और इसके स्वाद की चर्चा कर रहे हैं। एक तरफ जहां कॉफी प्रेमी इसके अनोखे फ्लेवर के दीवाने हो रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे अब तक का सबसे अजीब ड्रिंक बता रहे हैं। आखिर ऐसा क्या है इस कॉम्बो में कि यह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है?
कड़वी कॉफी और खट्टे संतरे का अनोखा मेल
ऑरेंज जूस कॉफी में संतरे की ताजगी, हल्की मिठास और खट्टापन कॉफी की कड़वाहट के साथ मिलकर एक बिल्कुल अलग स्वाद तैयार करता है। यही वजह है कि यह ड्रिंक लोगों के बीच जिज्ञासा और बहस दोनों का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे “समर रिफ्रेशर” कह रहे हैं, तो कुछ इसे “फ्लेवर एक्सपेरिमेंट” का नया नाम दे रहे हैं। चाहे एस्प्रेसो के साथ बनाया जाये या फिर आइस्ड कॉफी के रूप में, दोनों ही रूपों में यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
घर पर बनाना है आसान
अगर आप भी इस वायरल ड्रिंक को आजमाना चाहते हैं, तो इसके लिये किसी खास तैयारी की जरूरत नहीं है। ऑरेंज जूस कॉफी बनाने के लिये दो ताजे संतरे का रस निकाल लें। एक एस्प्रेसो शॉट या एक बड़ा चम्मच स्ट्रॉन्ग इंस्टेंट कॉफी तैयार करें। कॉफी को संतरे के रस में मिलायें। चाहें तो 2-3 आइस क्यूब डालें। स्वादानुसार चीनी मिलाकर सर्व करें। कुछ ही मिनटों में आपका ट्रेंडी ड्रिंक तैयार हो जायेगा।
स्वाद में नया, लेकिन सेहत के लिये कितना सही?
फूड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह ड्रिंक स्वाद के लिहाज से दिलचस्प जरूर है, लेकिन इसे नियमित रूप से पीना सही नहीं माना जाता। कारण यह है कि कॉफी और संतरा, दोनों ही प्रकृति से अम्लीय (Acidic) होते हैं। कॉफी का pH स्तर लगभग 4.85 से 5.10 के बीच होता है। संतरे के रस का pH स्तर करीब 3.3 से 4.2 के बीच माना जाता है। दोनों के एक साथ सेवन से पेट में एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ सकती है।
इन लोगों को रहना चाहिये सावधान
विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों को पहले से पेट संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें इस ट्रेंड को फॉलो करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिये। खासकर यदि आप GERD (गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज) से पीड़ित हैं। एसिड रिफ्लक्स की समस्या रहती है। पेट फूलने (ब्लोटिंग) की शिकायत रहती है। बार-बार गैस या जलन होती है तो यह ड्रिंक आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें : 21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…
इसे भी पढ़ें : अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…
इसे भी पढ़ें : मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…
इसे भी पढ़ें : एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…












