spot_img
spot_img

शिरडी में साईं बाबा के दरबार पहुंचे हेमंत सोरेन, राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी दुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : महाराष्ट्र दौरे पर गये झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन किये। परिवार के साथ दर्शन के बाद उन्होंने राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर जाने से मन को शांति मिलती है। साथ ही जीवन की चुनौतियों से लड़ने की ताकत और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा भी मिलती है।

साईं बाबा संस्थान ने किया सम्मानित

दर्शन के बाद साईं बाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गोरक्ष गाडिलकर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शॉल और साईं बाबा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर गाडिलकर ने कहा कि साईं बाबा के विचारों में ऐसी शक्ति है, जो आज भी देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं को शिरडी तक खींच लाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले भी शिरडी आ चुके हैं। झारखंड में भी साईं बाबा के कई मंदिर हैं, जहां वह समय-समय पर दर्शन करने जाते हैं। उन्होंने कहा कि साईं बाबा के आशीर्वाद से ही वह जनता की सेवा के लिये काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि वह साईं बाबा के चरणों में अच्छे विचार और भविष्य में लोगों के लिये और बेहतर काम करने का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि इंसान से गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन प्रयास हमेशा जनहित में काम करने का होना चाहिये।

जल संरक्षण और झारखंड की खूबसूरती का किया जिक्र

झारखंड में पानी की स्थिति पर बोलते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय राज्य में पानी की गंभीर समस्या थी, लेकिन अब कई घरों तक नल से पानी पहुंच रहा है। हालांकि कुछ इलाकों में अब भी चुनौतियां हैं। उन्होंने लोगों से प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने की अपील की। हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से समृद्ध राज्य है तथा देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने देशवासियों से झारखंड के गांवों, संस्कृति और विकास को करीब से देखने की अपील भी की।

CM Hemant Soren arrives in ShirdiImage

इसे भी पढ़ें : AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

इसे भी पढ़ें : शादी में जाना था, मौत ने रास्ते में रोक लिया… एक साथ बुझ गये 3 चिराग

इसे भी पढ़ें : कॉफी में संतरा मिलाकर पी रहे लोग! इंटरनेट पर छाया नया ड्रिंक ट्रेंड…

इसे भी पढ़ें : 21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

इसे भी पढ़ें : अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...