spot_img
spot_img

जनधन अकाउंट वालों को मिलेगी इतने रुपये महीने पेंशन, बस करना होगा ये काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : अनअर्गनाइज्‍ड सेक्‍टर के कम इनकम वाले लोगों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा के लिए मोदी सरकार की एक खास स्कीम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस स्कीम के जरिए अबतक 45 लाख से ज्‍यादा लोग जुड़ चुके हैं। 18 साल से 40 साल की उम्र का कोई भी भारतीय इस स्‍कीम का फायदा उठा सकता हैं। इसमें 60 साल की उम्र के बाद व्‍यक्ति को आजीवन 3000 रुपये मासिक पेंशन मिलती रहेगी। इस स्‍कीम की एक खास बात यह है कि जन धन अकाउंट होल्‍डर भी इस स्‍कीम के अंतर्गत पेंशन के हकदार हो सकते हैं।

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगा फायदा

इस स्कीम के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जैसे ज्यादातर घर पर काम करने वाले, स्ट्रीट वेंडर, मिड-डे मील वर्कर, हेड लोडर, ईंट भट्ठा मजदूर, मोची, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन मजदूर को इसका फायदा मिलता है. इसके अलावा खेती से जुड़े मजदूर, कंस्ट्रक्शन मजदूर, बीड़ी मजदूर या श्रमिक, हथकरघा श्रमिक, चमड़ा श्रमिकों को भी इसका फायदा मिलता है। इस स्कीम का फायदा उन श्रमिकों को मिलता है जिनकी मंथली इनकम 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं है। इसके तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी 36,000 रुपये सालाना की पेंशन मिलेगी। जिनका ईपीएफओ, एनपीएस या ईएसआईसी के मेम्‍बर हैं, वे इस इस स्‍कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं।

हर माह 55 रुपये करने होंगे जमा

स्‍कीम के मुताबिक,अगर किसी व्‍यक्ति की उम्र 18 साल है, तो उसे प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में 60 साल की उम्र तक हर महीने 55 रुपये जमा कराने होंगे। अगर कोई 29 साल का है तो उसे योजना में पेंशन पाने के लिए 60 साल की उम्र तक हर महीने 100 रुपये जमा कराने होंगे। अगर कोई कर्मचारी 40 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ता है तो उसे हर महीने 200 रुपये का कंट्रीब्‍यूशन करना होगा। इसमें एक खास बात यह है कि जितना कंट्रीब्‍यूशन अकाउंट होलडर का होगा, सरकार भी अपनी ओर से उतना ही कंट्रीब्‍यूशन करेगी।

आधार कार्ड और सेविंग अकाउंट जरूरी

पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए केवल दो डॉक्‍युमेंट आधार कार्ड और सेविंग्‍स अकाउंट/जनधन अकाउंट (IFSC कोड के साथ) की जरूरत पड़ती है। यानी अगर आपके जनधन खाता है तो भी आप स्कीम से जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से सेविंग्‍स अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा आपको अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज कराना होगा।

 इस तरह कराना होगा रजिस्ट्रेशन

– प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए पास के CSC सेंटर पर जाना होगा।
– वहां आधार कार्ड और सेविंग्‍स अकाउंट या जनधन अकाउंट जो भी है, उसकी जानकारी IFSC कोड के साथ देनी होगी. प्रूफ के तौर पर पासबुक, चेकबुक या बैंक स्टेटमेंटट दिखा सकते हैं।
– अकाउंट खोलते समय ही नॉमिनी भी दर्ज करा सकते हैं।
– एक बार आपकी डिटेल कंप्यूटर में दर्ज होने के बाद मंथली कांट्रीब्यूशन की जानकारी खुद मिल जाएगी।
– इसके बाद आपको अपना शुरुआती योगदान कैश के रूप में देना होगा।
– इसके बाद आपका खाता खुल जाएगा और श्रम योगी कार्ड मिल जाएगा।
– आप इस योजना की जानकारी 1800 267 6888 टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं।

इस नियम की जानकारी जरूरी

अगर किसी वजह से आप अपने हिस्से का कंट्रीब्‍यूशन नहीं कर पाते हैं तो ब्याज के साथ बकाया राशि का भुगतान करना होता है। इसके बाद उसका कंट्रीब्‍यूशन रेग्‍युलर शुरू होगा। अगर सब्सक्राइबर जुड़ने की तारीख से 10 साल के अंदर स्कीम से पैसा निकालना चाहता है, तो सिर्फ उसके हिस्से का कंट्रीब्‍यूशन सेविंग्‍स अकाउंट की ब्याज दर पर लौटाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :सब्जी की आड़ में कर रहे थे कत्थे की तस्करी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

इसे भी पढ़ें :Valentine Day पर अर्जुन-मलाइका ने बंद कमरे में किया रोमांस, फोटो देख कर फैंस बोले…

इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी ने दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले- आपका बलिदान मजबूत देश बनाने के लिए करता है प्रेरित

इसे भी पढ़ें :Valentine’s Day 2022: आखिर क्यों 14 फरवरी को ही मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानें

इसे भी पढ़ें :Air India ने एल्कर अइसी को बनाया CEO

इसे भी पढ़ें :दिउड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने की पूजा-अर्चना, सेल्फी लेने की लगी होड़

इसे भी पढ़ें :झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नियमित कर्मियों को प्रोमोट करने की मांग

इसे भी पढ़ें :NIFT में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए निकली Vacancy, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :“जब कभी भी सु‍नोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…

इसे भी पढ़ें :झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नियमित कर्मियों को प्रोमोट करने की मांग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...