GARHWA (NITYANAND DUBEY): गढ़वा के मेराल में पुलिस ने सोमवार को एक पिकअप ये 436 किलो प्रतिबंधित कत्था के साथ दो तस्करों को दबोच लिया। एक तस्कर मोहम्मद अनवर चतरा का है, जबकि दूसरा अरुण यादव लातेहार के बालूमाथ का। पुलिस ने कत्था (डोडा) ले जा रहे पिकअप वैन के साथ दो स्क्रीन टच मोबाइल तथा 24 प्लास्टिक का कैरेट भी बरामद किया है। मेराल थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने मेराल थाने में पत्रकारों जानकारी को दी।
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
एसडीपीओ ने कहा कि पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया गया कि कत्था को बनारस ले जाकर भुवनेश्वर गंझू के पास देना था। वह बनारस में रहकर कत्था का बिक्री करता है। वह हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लादीदाग का रहने वाला है। तस्करों ने बताया कि कत्था की तस्करी के लिए प्लास्टिक का कैरेट जिसमें सब्जी लाते थे वह हमेशा गाड़ी में रहता था। कभी किसी ने पूछा तो कह देते थे कि सब्जी लेने जा रहे हैं। पकड़े गये तस्करों की मानें तो वे लोग तीसरा खेप ले जा रहे थे। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेजा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :Air India ने एल्कर अइसी को बनाया CEO
इसे भी पढ़ें :दिउड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने की पूजा-अर्चना, सेल्फी लेने की लगी होड़
इसे भी पढ़ें :झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नियमित कर्मियों को प्रोमोट करने की मांग
इसे भी पढ़ें :NIFT में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए निकली Vacancy, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :“जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…
इसे भी पढ़ें :झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नियमित कर्मियों को प्रोमोट करने की मांग








