kohramlive desk : हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह पूरे विश्व में मनाया जाता है। पहले और आज के प्यार के इजहार और उपहार देने के अंदाज में जमीन-आसमान का फर्क आ गया है। पहले खुलेपन की कमी थी। चोरी-छिपे प्यार का इजाहर और उपहार देने का काम प्रेमी-प्रेमिका करते थे। अब ऐसी बात नहीं। सोशल मीडिया पर भी घडल्ले से ऐसा किया जा रहा है। युवा कपल्स से इसके लिए सोशल मीडिया का आज जमकर उपयोग किया।
रोम के राजा ने दी थी वैलेंटाइन को फांसी, उसी दिन को ‘प्यार के दिन’ के रूप में मनाया जाने लगा
वैलेंटाइन डे के बारे में माना जाता है कि इस दिन को मनाने की शुरुआत रोम के राजा क्लॉडियस के दौर में ही हो गई थी। उस वक्त रोम में एक पादरी हुआ करते थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। कहा जाता है कि सेंट वैलेंटाइन पूरी दुनिया में प्यार को बढ़ाने के बारे में सोचते थे, लेकिन जहां वह रहते थे, वहां उस शहर के राजा क्लॉडियस को यह बात मंजूर नहीं थी। राजा का मानना था कि प्यार और शादी पुरुषों की बुद्धि और शक्ति को खत्म कर देती है। इसलिए राजा ने आदेश दिया था कि वहां के सैनिक और अधिकारी शादी नहीं करेंगे। सेंट वैलेंटाइन ने राजा के इस आदेश का विरोध किया था और कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी करवाई थी। जब राजा को इस बारे में पता लगा तो वह गुस्से में आ गया और 14 फरवरी के दिन ही सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया था। इसके बाद ही हर साल उनकी याद में 14 फरवरी को वेलेंटाइन के बलिदान को याद करते हुए लिए इसे ‘प्यार के दिन’ के रूप में मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें :Air India ने एल्कर अइसी को बनाया CEO
इसे भी पढ़ें :दिउड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने की पूजा-अर्चना, सेल्फी लेने की लगी होड़
इसे भी पढ़ें :झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नियमित कर्मियों को प्रोमोट करने की मांग
इसे भी पढ़ें :NIFT में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए निकली Vacancy, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :“जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…
इसे भी पढ़ें :झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नियमित कर्मियों को प्रोमोट करने की मांग








