spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पीएम मोदी ने दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले- आपका बलिदान मजबूत देश बनाने के लिए करता है प्रेरित

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले को आज 3 साल पूरे हो रहे हैं।  हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने 350 किलो विस्फोटक से सैनिकों की बस पर हमला किया था। इस हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के 12 दिन बाद 26-27 फरवरी की रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों पर बम गिराए। इस बमबारी में 350 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। हमले में शहीद हुए जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

20 फरवरी 2019 को NIA को सौंपी गई जांच

पुलवामा हमले के 6 दिन बाद 20 फरवरी को इसकी जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंपी गई। करीब डेढ़ साल बाद 25 अगस्त 2020 को NIA ने 13 हजार 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इस चार्जशीट में NIA ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) को मास्टरमाइंड बताया था। NIA की चार्जशीट ने अजहर समेत 19 लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें पाकिस्तानी नागरिक असगर अल्वी, अम्मार अल्वी, फारूख मोहम्मद इस्माइल, कामरान अली और कारी यासिर थे। इनके अलावा भारतीय नागरिक आदिल अहमद डार और समीर डार का नाम भी था। इनके साथ ही शाकिर बशीर मगरे, इंशा जहां और उसे पिता पीर तारिक अहमद शाह, वैज-उल-इस्लाम, मोहम्मद अब्बास राठेर, मोहम्मद इकबाल राठेर, बिलाल अहमद कुच्चे, सज्जाद अहमद भट, मुदसिर अहमद खान और अशाक अहमद नेंगरू का नाम था।

जैश ने वीडियो जारी ली थी हमले की जिम्मेदारी

14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद जैश ने वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली थी। फोरेंसिक रिपोर्ट और आईपी एड्रेस से सामने आया था कि ये वीडियो पाकिस्तान से जारी किया गया है। भारत पहले दिन से ही इस हमले को पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमला बता रहा था। पाकिस्तान ने तो ये बातें मानी ही नहीं। भारत ने जब बालाकोट एयर स्ट्राइक (Balakot Air Strike) की तो भी पाकिस्तान ने मानने से इनकार कर दिया कि उसकी सरजमीं पर आतंकी पल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :Air India ने एल्कर अइसी को बनाया CEO

इसे भी पढ़ें :दिउड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने की पूजा-अर्चना, सेल्फी लेने की लगी होड़

इसे भी पढ़ें :झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नियमित कर्मियों को प्रोमोट करने की मांग

इसे भी पढ़ें :NIFT में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए निकली Vacancy, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :“जब कभी भी सु‍नोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…

इसे भी पढ़ें :झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में नियमित कर्मियों को प्रोमोट करने की मांग

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...