BOKARO : एक तरफा प्यार बन गयी सजा, विरेंद्र रजवार पहुंचा सलाखों के पीछे। विरेंद्र के इस घोर पाप में साथ देने वाले नरेश साव और महेश महली को पकड़ कर जेल भेज दिया गया। विरेंद्र अपने घर से कुछ दूर एक लड़की को पसंद करता था और उसे चाहता था। इस चक्कर में हर रोज उस गली में जाते-आते रहता था। विरेंद्र की यह हरकत हरिहर कपरदार को नागवार लगी। उसने विरेंद्र को ऐसा करने से मना किया। तब विरेंद्र को गुस्सा आ गया और दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर विरेंद्र ने राह के कांटे को हटाने की योजना बना ली।
इस काम में उसने अपने साथी नरेश साव और महेश महली का साथ लिया। पहले से तय योजना के मुताबिक हरिहर कपरदार को अपने पास बुलाया। उसे खिलाया-पिलाया, इसके बाद गमछा से गला घोंट मार डाला। लाश छुपाने की नीयत से उसे एक कुएं में डाल दिया। कुआं में डालने से पहले उसके हाथ पैर रस्सी बांध दिये थे। कमर में भारी सा एक पत्थर बांध दिया था। कुएं में लाश मिलने के बाद सारा राज खुला। हरिहर कपरदार रिश्ते में विरेंद्र रजवार का ममेरा भाई था। यह वारदात बोकारो के धधकिया गांव की है। सुनें क्या बोले कसमार सर्किल इंस्पेक्टर रुस्तम अंसारी…
Read more:SSC CGL परीक्षा की तिथि जारी, जानें कब होंगे एग्जाम
Read more:MS Dhoni को ट्विटर पर फिर से मिला ब्लू टिक…
Read more:मौत बनकर सड़क पर दौड़ी बोलेरो, 6 महिलाओं को रौंदा
Read more:करंट की चपेट में आई बच्ची, मौके पर तोड़ा दम
Read more:ममता ने PM को लिखा पत्र, वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग
Read more:गुमला, चतरा, हजारीबाग समेत कई जिलों के एसपी बदले, जानिये कौन कहां गये
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो






