औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहीं 6 महिलाओं को बोलेरो ने रौंद डाला। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान कठौतिया गांव निवासी रामाधार पासवान की पत्नी मुन्नी देवी, विजय पासवान की पत्नी राममुन्नी देवी व इनकी 10 साल की बेटी ज्योति कुमारी के रूप में की गई। दुर्घटना में स्व. नगीना पासवान की पत्नी रुक्मिणी देवी, बृजमोहन पासवान की बेटी प्रमिला कुमारी व अमरेश पासवान की पत्नी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हुई है। आस-पास के लोग घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन की।
गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटवा दिया। जानकारी के मुताबिक, कठौतिया गांव के समीप कुछ महिलाएं विजय पासवान उर्फ वीरा पासवान के खेत में रोपनी करने के बाद सड़क किनारे बैठकर खाना खा रही थीं। इसी दौरान औरंगाबाद से ओबरा की तरफ जा रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने आधा दर्जन महिलाओं को रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
Read more:ममता ने PM को लिखा पत्र, वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग
Read more:Raj Kundra की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को होगी सुनवाई
Read more:गुमला, चतरा, हजारीबाग समेत कई जिलों के एसपी बदले, जानिये कौन कहां गये
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो








