spot_img

पुरानी गाड़ी होगी कबाड़, नई खरीदने पर मिलेगा ये बड़ा फायदा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : अगर आपके घर या गैराज में वर्षों पुरानी गाड़ी खड़ी है और आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिये सुकून लेकर आई है। बिहार सरकार ने पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़क से हटाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब वाहन स्क्रैपिंग की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान होगी और इसके बदले वाहन मालिकों को सीधा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। राज्य सरकार ने वाहन स्क्रैपिंग से जुड़े नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी है। परिवहन विभाग जल्द ही इस संबंध में नया नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। सरकार का मानना है कि इससे एक ओर लोगों को नई गाड़ियां खरीदने के लिये प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक असर दिखाई देगा।

पुरानी गाड़ी जमा कीजिये, नई खरीद पर पाइये टैक्स में छूट

नई व्यवस्था के तहत जो वाहन मालिक अपने पुराने वाहन को अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर में जमा करेंगे, उन्हें “सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट” दिया जायेगा। यही प्रमाण पत्र नई गाड़ी खरीदते समय आपके लिये फायदे का सौदा बनेगा। इसके आधार पर मोटर वाहन कर (रोड टैक्स) में छूट मिलेगी। यानी पुरानी गाड़ी हटाने पर नई गाड़ी खरीदना पहले से सस्ता पड़ सकता है।परिवहन विभाग के अनुसार वर्तमान प्रावधानों में निजी यानी गैर-परिवहन वाहनों पर मोटर वाहन कर में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। वहीं व्यावसायिक या परिवहन वाहनों को 15 प्रतिशत तक कर छूट का लाभ मिलता है। सबसे खास बात यह है कि भारत स्टेज-1 और भारत स्टेज-2 उत्सर्जन मानकों वाले कुछ मध्यम एवं भारी वाहनों को स्क्रैप कराने पर 50 प्रतिशत तक कर छूट का लाभ भी मिल सकता है।

स्क्रैपिंग के लिये अपनानी होगी तय प्रक्रिया

सरकार ने साफ कर दिया है कि वाहन स्क्रैपिंग केवल अधिकृत और पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र (RVSF) के माध्यम से ही करानी होगी। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और नियमबद्ध रहेगी। साथ ही अवैध तरीके से वाहन निस्तारण पर भी रोक लगेगी।

इसे भी पढ़ें : काल के गाल में समा गये ये पांच, इनमें तीन बच्चे…

इसे भी पढ़ें : प्यून से अकाउंटेंट बने मनीष बाबू का बंगला देख चकरा गये अधिकारी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की चाल अभी भी सुस्त, कल से गरजेंगे बादल…

इसे भी पढ़ें : रिम्स-2 निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, मोरहाबादी में रोकी गई पदयात्रा…

इसे भी पढ़ें : नशा मतलब खुशहाल परिवार की बर्बादी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिपाही भर्ती में ‘स्कॉलर गैंग’ का बड़ा खुलासा…

Bihar : वर्दी पहनने का सपना दिखाकर लाखों रुपये...

योगमय होगा झारखंड: सभी स्कूलों में होगा सामूहिक योग…

Ranchi : इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड...

इंजेक्शन लगाते ही म’र गई 6 साल की बच्ची, मचा तहलका…

Garhwa : तीन दिन से बुखार से तप रही...

गांव की चौपाल पर कानून की पाठशाला…

Chouparan : न्याय केवल अदालतों की चारदीवारी तक सीमित...