Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने मंगलवार को पेटो दुर्गा मंडप में एक खास प्रोग्राम हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य परियोजना से प्रभावित गांवों की महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी आजीविका सुधारने के लिए एक कदम बढ़ाना था। 30 महिलाओं के लिये तीन महीने का सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया गया। बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद संस्कृत महिला समिति की उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि “यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक खास कदम है। इस प्रशिक्षण से महिलायें आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपने परिवारों की स्थिति में सुधार ला सकेंगी।” सिलाई प्रशिक्षण से महिलाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि समाज में समानता और सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
88 सौर दीपक बांटे गये। ये दीपक उन पुनर्वासित परिवारों को दिये गये हैं, जो खदान परियोजना के कारण अपने घरों से कहीं और चले गये। परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने दीपक बांटने के बाद कहा, “हमारे लिये यह खास है कि हम पुनर्वासित परिवारों की दिक्कतों को दूर कर सके। वहीं, उन्हें बेहतर जीवनशैली दे सके। ये सौर दीपक न केवल उनके जीवन को रोशन करेंगे, बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखेंगे।”
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार
इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार
इसे भी पढ़ें :बेरहम ने बेरहमी से मा’र डाला बच्चे को, किसी करीबी का हाथ!
इसे भी पढ़ें :ऊर्जा निगम में ऊंचे पदों का खेल, CBI जांच हो : अजय राय












