बेरहम ने बेरहमी से मा’र डाला बच्चे को, किसी करीबी का हाथ!

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार के महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट थाना क्षेत्र में 9 साल के बच्चे क्षितिज कुमार का अपहरण करने के बाद उसकी बेहद क्रूरता से हत्या कर दी गई। रहस्यमय ढंग से लापता क्षितिज की डेड बॉडी सोमवार को नेतरहाट अस्पताल के पास झाड़ी में मिली। हत्यारों ने बच्चे की दोनों आंखें निकाल लीं। वहीं, उसके पेट में अनगिनत बार चाकू से वार करने के जख्म मिले। उसके गले में सरिया भी डाल दिया गया। यह घटना इतनी जघन्य और बर्बर थी कि स्थानीय लोग इसे सुनकर सिहर उठे।

घटना के संबंध में अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार बीते रविवार की रात 8 बजे क्षितिज कुमार खाना खाकर सोने गया था, लेकिन जब घरवालों ने कमरे में जाकर देखा, तो बच्चा गायब था। इसके बाद उसके परिवार ने रात भर उसे इधर-उधर खोजा, पर वह नहीं मिला। अगले रोज परिजनों ने नेतरहाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस भी खोजबीन में जुटी रही, लेकिन बच्चा नहीं मिला। सोमवार को दोपहर ढाई बजे एक शव मिलने की सूचना मिली। जब शव की पहचान की गई, तो वह क्षितिज कुमार का ही था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।

नेतरहाट के थानेदार अभिषेक कुमार ने मीडिया से कहा कि हत्यारा जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जायेगी। पुलिस पूरी तरह से इस जघन्य हत्या की तफ्तीश में जुटी है और जल्द ही गुनहगारों को खोज निकाला जायेगा। पुलिस इस बिन्दु पर भी जांच कर रही कि इस नृशंस हत्या के पीछे कोई करीबी तो नहीं। घटना पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का कारण बन चुकी है।

इसे भी पढ़ें :10 साल की बच्ची का म’र्डर, सड़क पर दिखा आक्रोश

इसे भी पढ़ें :बंदियों को जगा गये कानून के पहरेदार…

इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : महिलायें करवायेंगी मुंडन, अगर…

इसे भी पढ़ें :सूखी पड़ी टंकी, घर की बेटी-बहू जाती है कोसों दूर… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद 12 बड़े फैसले… जानें 

UP : उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और नये...

IPS सुरेंद्र झा को BSF में DIG की जिम्मेदारी, केंद्र ने भेजा आदेश…

Ranchi : झारखंड कैडर के IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार...

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, बस यात्रा भी फ्री…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी की...

पहले हुई रेड, फिर इस नेता को उठा ले गई ED… जानें

Kohramlive : ED ने आम आदमी पार्टी AAP नेता...

केरलम के नये CM बने वीडी सतीशन, कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ…

Kohramlive : केरल में राजनीतिक बदलाव के बीच कांग्रेस...