spot_img

Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया। ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित नये कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। देश के मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल कल यानी 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है। ऐसे में देश का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम का आज रात ऐलान कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय समिति की आज दिल्ली हुई बैठक इस पद के लिये नाम तय किये गये।

वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के बाद सबसे सीनियर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं, जिनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक है। हालांकि इस रेस में अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी भी थे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिये मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 लागू किया है। इसके तहत पीएम, नेता प्रतिपक्ष और पीएम द्वारा नियुक्त एक केंद्रीय मंत्री की तीन सदस्यीय समिति चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की सिफारिश करती है। इसके पहले, एक सर्च कमिटी पांच नामों को शॉर्टलिस्ट करती है और फिर चयन समिति इनमें से एक नाम को फाइनल करती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...