spot_img

महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड से गुजरने वाली ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुये रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की रूपरेखा तैयार की गई। हर जिले के पुलिस कप्तानों और रेलवे के अधिकारी और अन्य प्रशासनिक स्तंभ सुरक्षा को लेकर अपने मातहत अधिकारियों को कई टिप्स दे गये। झारखंड पुलिस मुख्यालय के सभागार में महाकुंभ मेले को लेकर यात्रियों की सुरक्षा पर गहन विचार-विमर्श हुआ। ADG संजय आनंद राव लाठकर ने साफ निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की आस्था की इस विराट धारा को कोई व्यवधान न रोके। इसका पूरा ख्याल रखा जाये।

आस्था के पथ पर सुरक्षा का संकल्प

हर शब्द जिम्मेदारी से भरा था, हर निर्देश यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की भावना से ओत-प्रोत था। रेलवे स्टेशन और जिला पुलिस कंट्रोल रूम के बीच त्वरित समन्वय की बात हो, या भीड़ को नियंत्रित करने के लिये माइकिंग की व्यवस्था, हर स्टेशन पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती से लेकर CCTV निगरानी तक, हर बिंदु को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ADG लाठकर ने स्पष्ट किया कि “यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करना हमारी प्राथमिकता होगी, “हर जिले में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।”

स्टेशन पर होगा सुरक्षा घेरा

शहरों के बीच पसरी रेल पटरियों पर जब आस्था की गूंज होगी, तब उसे व्यवस्थित करने के लिये पुलिस मुस्तैद रहेगी। निर्देश दिये गये कि स्टेशन पर भगदड़ न हो, फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ न बढ़े, इसके लिये हर संभव प्रयास किया जाये। स्टेशन पर प्रवेश और निकास बिंदुओं की पहचान कर अतिरिक्त मार्ग तैयार किये जायेंगे। ताकि जरूरत पड़ने पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।बैठक में शामिल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के इस अभियान में पूरी तरह तत्पर रहने का आश्वासन दिया। महाकुंभ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था का महासागर है, और इस महासागर में हर यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुँचे, यह संकल्प झारखंड पुलिस के कंधों पर है।

बैठक में ADG संजय आनंद राव लाठकर, ADG रेल तदाशा मिश्रा, रांची प्रक्षेत्र के IG अखिलेश झा, IG ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर, रेल IG नरेंद्र कुमार सिंह, DIG प्रियदर्शी आलोक, CTC मुसाबनी के SP विजय आशीष कुजूर एवं सभी प्रक्षेत्र के IG और DIG सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...