Ranchi : JBVNL (झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड) में इन दिनों उच्च पदों के सृजन का एक नया खेल खेला जा रहा है। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने गंभीर इल्जाम लगाते हुये CBI जांच की मांग की है, ताकि सच सामने आ सके और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाये। अजय राय का कहना है कि निगम में निचले स्तर के पदों पर कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। लेकिन, इसके बावजूद निगम में कार्यकारी निदेशक, महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक जैसे उच्च पदों का सृजन किया जा रहा है, जिससे निगम पर करोड़ों का अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब चहेतों को प्रोन्नति देने के लिये किया जा रहा है, न कि निगम के विकास के लिये।
मिलीभगत का इल्जाम
अजय राय ने यह भी इल्जाम लगाया कि यह सारा खेल अंदरखाने चल रही मिलीभगत का नतीजा है। ऊंचे पदों पर प्रमोशन देने के लिये लेन-देन का गुप्त खेल भी चल रहा है, जिसमें निगम के आला अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि योग्यता और पारदर्शिता को ताक पर रखकर सिर्फ अपने लोगों को लाभ पहुंचाने की नीति अपनाई जा रही है।
इसे भी पढ़ें :10 साल की बच्ची का म’र्डर, सड़क पर दिखा आक्रोश
इसे भी पढ़ें :बंदियों को जगा गये कानून के पहरेदार…
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : महिलायें करवायेंगी मुंडन, अगर…
इसे भी पढ़ें :सूखी पड़ी टंकी, घर की बेटी-बहू जाती है कोसों दूर… देखें वीडियो











