spot_img
spot_img

अब हाइवा से हो रही गांजा तस्‍करी, धराया तो उगले कई राज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih: गांजा तस्‍करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। 167.5 KG गांजा के साथ पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार तस्‍करों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। बताया गांजा को ओडि़शा के गंजाम जिले से झारखंड लाया गया था। गांजा के इस खेप को झारखंड के अलग-अलग जिले समेत बंगाल के कुछ ठिकानों पर पहुंचाना था। जांच में पता चला कि माल ओड़िशा के ताथिया और बालाजी नाम के 2 व्यक्तियों ने झारखंड भेजा था। दोनों पड़ोसी राज्‍य में आयरन ओर के कारोबार से जुड़े हुए हैं। गांजे की इस खेप को हाइवा से झारखंड लाया गया था।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सदर SDPO अनिल सिंह ने बताया कि बिरनी थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह को जानकारी मिली थी कि गिरिडीह के रहने वाले 2 लोग बड़े वाहन से गांजे की बड़ी खेप लेकर आए हुए हैं। इसे शहर में ही कहीं छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सीमावर्ती इलाके कर्री मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान 2 लोगों को 500 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने गांजे की बड़ी खेप अपने घर में छिपाकर रखने की बात स्वीकार कर ली। यह भी बताया कि यह दोनों पेशे से हाइवा चालक हैं। ओड़िशा से झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल तक गाड़ियों का परिचालन करते हैं। इसी दौरान ओड़िशा से इनके वाहन पर नशे का यह सामान लोड कर भेजा गया। इसे गिरिडीह के प्रकाश रवानी नाम के व्यक्ति के पास पहुंचाना था। इसके बाद वाहन को पश्चिम बंगाल पुरुलिया ले जाकर किसी दूसरे शख्स के हवाले करने का निर्देश दिया गया था। इससे पहले ही इसका भंडाफोड़ हो गया। गिरफ्तार दोनों मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा गांव निवासी रोहित साव और भुनेश्वर यादव है।

इसे भी पढ़ें :अगर आपका भी बैंक में है लॉकर तो जान ले यह नियम, वर्ना…

इसे भी पढ़ें :ट्रेन में इतना से ज्यादा लगेज ले गये तो…

इसे भी पढ़ें :नेशनल शूटर कोनिका लायक के साथ ये क्‍या हो गया…

इसे भी पढ़ें :2 लाख का इनामी कुख्‍यात मंगरा ढेर ! ऐसे हुआ पुलिस की गोली का शिकार  

इसे भी पढ़ें :सलाम बोल, अपहृत छात्रा का मोबाइल स्‍वीच ऑफ, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :90 लाख की शराब के साथ चार लोगों को पुलिस ने दबोचा

इसे भी पढ़ें :अफीम तस्‍कर जनार्दन धराया, मुंह खोला तो…

इसे भी पढ़ें :जवानों का हौसला अफजाई कर गये डीआईजी राजीव रंजन

इसे भी पढ़ें :जिसे इज्‍जत देती थी, उसी ने लूट ली आबरू, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...