Kohramlive Desk : मोदी सरकार की तरफ से किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Nidhi) की 11 किस्तें किसानों के खाते में आ चुकी हैं। अब किसान 12वीं किस्त आने का इंतजार कर रहे हैं। 12वीं किस्त अगस्त से नवंबर के बीच आनी है। बता दें कि इस योजना के तहत देशभर से 12 करोड़ से ज्यादा किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।
राज्य सरकार का अप्रूवल जरूरी
12वीं किस्त के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से लगातार प्रक्रिया चल रही है। इस योजना की किस्त में ट्रांसफर होने से पहले राज्य सरकार का अप्रूवल जरूरी होता है। 12वीं किस्त के लिए कुछ राज्य सरकारों ने अप्रूवल दिया है। कुछ का अप्रूवल अभी पेंडिंग है। पीएम किसान की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने पर आपको अलग-अलग स्टेटस दिखाई देंगे। इन स्टेटस का अलग-अलग मतलब होता है। ऐसे में आप इन्हें पढ़कर अपनी किस्त का स्टेटस जान सकते हैं।
इस तरह समझें स्टेटस और उसका मतलब
- Waiting For Approval By State : राज्य सरकार से अप्रूवल नहीं आया है.
- Request For Transfer : इसका मतलब राज्य की तरफ से लाभार्थी का डेटा चेक कर लिया गया है और केंद्र से राशि ट्रांसफर करने के लिए अनुरोध किया गया है।
- FTO is Generated and Payment Confirmation is Pending : फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है, कुछ दिन में आपके अकाउंट में रकम ट्रांसफर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें :अगले माह से बंद हो जाएगी सरकारी स्कीम!, Atal Pension योजना में बड़ा बदलाव करेगी मोदी सरकार
इसे भी पढ़ें :टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का दाह संस्कार कल मुंबई में
इसे भी पढ़ें :Crypto Scam की सजा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
इसे भी पढ़ें :Paytm-Razorpay के ठिकानों पर ED की Raid, 17 करोड़ जब्त
इसे भी पढ़ें :घरेलू Flight के किराये पर लगी Limit हटी, जानिए यात्रियों पर कैसे पड़ेगा असर
इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…








