kohramlive desk : ‘मिर्जापुर-2’ जैसी बेहतरीन वेबसीरीज में ललित का किरदार निभाने वाले ब्रह्मा मिश्रा नहीं रहे। दिव्येंदु शर्मा ने इंस्टाग्राम पर ललित की फोटो शेयर कर यह दुखद खबर शेयर की है। अभी भी दिव्येंदु शर्मा के पोस्ट कर किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि अब ब्रह्मा इस दुनिया में नहीं हैं।
कई फिल्मों और सीरियल्स में किया था काम
ब्रह्मा मिश्रा ने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया था, लेकिन उन्हें पहचान मिर्जापुर-2 के साइड रोल से मिली। सीरीज में उनका किरदार ने देखने के बाद शायद ही कोई होगा, जिसने उन्हें नोटिस नहीं किया था। यही नहीं, उन्होंने ललित के किरदार को अपने करियर का बेस्ट और हिट किरदार भी बताया था।
बचपन से ही एक्टर बनने का था सपना
सीरीज में उनके किरदार को इतना पसंद किया गया था कि उन पर ढेरों मीम भी बनने लगे थे। भोपाल के रहने वाले ब्रह्मा मिश्रा बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखते थे। 2013 में उन्होंने ‘चोर चोर सुपर चोर’ मूवी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी में ‘खुदादद खान’ का रोल भी अदा किया।
मनोज बाजपेयी को मानते थे रोल मॉडल
ब्रह्मा मिश्रा, मनोज बाजपेयी को अपना रोल मॉडल मानते थे। उनके साथ फोटो क्लिक कराने का मौका भी नहीं छोड़ते। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद मनोज बाजपेयी की फोटो शेयर करके उन्हें अपना रोल मॉडल बताया था।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल
इसे भी पढ़ें : BREAKING: भारत में OMICRON वैरिएंट की एंट्री, यहां मिले दो संक्रमित मरीज
इसे भी पढ़ें : CM Hemant ने दिया निर्देश और रिहा हो गये 16 बंधक मजदूर
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING EXCLUSIVE : हर बिकाऊ का बेहतर खरीददार कोयला माफिया प्रशांत प्रधान गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : कोख जननी, सर्वाइकल कैंसर जैसे घाव न दे इन्हें : बन्ना गुप्ता…वीडियो
इसे भी पढ़ें : सर, सर जागिये वरना लाशें गिनते रह जाईयेगा, देखें फिर पुलिस ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : INTERNATIONAL FLIGHTS पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…








