- जिला स्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स के अधिकारियों के साथ डीसी ने की मीटिंग
RANCHI : डीसी छवि रंजन ने अधिकारियों के साथ सोमवार को जिलास्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स की वर्चुअल मीटिंग की। वैक्सीनेशन और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की। मीटिंग में सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, इंडिसेंट कमांडर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एमओआईसी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी जुडे थे। डीसी ने निर्देश दिया कि राज्य सरकार के निदेशानुसार पॉजिटिव मरीजों का होम आइसोलेशन वर्जित है। उन्हें संस्थागत आइसोलेशन में रखा जाना है। पिछले सात दिनों में सामने आये पॉजिटिव मरीजों की डिटेल सभी इंसिडेंट कमांडर को देने का उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने खेलगांव, सीसीएल और सदर अस्पताल का भ्रमण कर आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त करने का निदेश दिया।
बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, मत रहें रिलैक्स
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और पिछले कुछ दिनों में संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीसी ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि ये रिलैक्स करने का समय नहीं, गंभीरता से काम करना जरूरी है। उन्होंने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को प्रोएक्टिव होकर काम करने को कहा। टेस्टिंग सेल की समीक्षा कर कहा कि जिस व्यक्ति का सैंपल लिया जा रहा है, उसकी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करें। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ प्रतिदिन कम से कम तीन स्कूलों में टेस्टिंग सेंटर संचालित करने का आदेश दिया।
Read more:UPSC 2022: एग्जाम कैलेंडर जारी, देखें नोटिफिकेशन
Read more:… और इस वजह से मारी गई शबिया
Read more:आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर लालकिले से गरजे पीएम मोदी, दिया ये संदेश
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो
Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more:देश को Gold Medal दिलाने के बाद क्या बोले Neeraj Chopra… सुनिये
Read more:गैर मर्द के साथ अवैध संबंध के शक में पत्नी को काट डाला
Read more:आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार
Read more :Independence day पर SBI का होम लोन धमाका, मिलेगा ये लाभ
Read more :बिना एप डाउनलोड किए WhatsApp पर भेजें स्टीकर्स, जानें कैसे












