spot_img

रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : रांची के बूटीमोड़ से किडनैप कर ली गई मासूम बच्ची आंचल को सदर पुलिस ने खोज निकाला। लगभग 4 साल की आंचल को बैंगलोर के एक निसंतान दंपती के हाथ केवल 50 हजार रुपये में बेच दिया गया था। आंचल को बेबी नाम की एक महिला ने खरीदा था। बेबी का पति रांची का ही रहने वाला है। वर्तमान में बैंगलोर में रहता है और उसे कोई बाल-बच्चा नहीं है। किडनैपर गुड़िया और सीमा से खरीदार बेबी से पुरानी जान पहचान रहने की बात सामने आई है। आंचल का किडनैप करने वाली औरत गुड़िया और उसकी पड़ोसी सीमा को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों औरत सदर थाना क्षेत्र के RTC कॉलेज के पीछे एक मुहल्ले में रहती हैं।

अब तक के अनुसंधान में जो बातें सामने आई हैं उसके अनुसार पहले बेबी भी RTC कालेज के पीछे रहती थी। पड़ोसी गुड़िया और सीमा उसे फुआ बोलती थी। बाद में बेबी बैंगलोर शिफ्ट कर गई। बैंगलोर जाने से पहले उसने गुड़िया और सीमा के सामने यह इच्छा जताई थी कि उसे कोई बाल-बच्चा नहीं है। अगर कोई बढ़िया बच्चा मिल जाये तो उसे गोद ले सकती है। बदले में वह कुछ खर्च करने को भी तैयार है। इसके बाद 15 जुलाई को गुड़िया और सीमा ने बूटीमोड़ के पास से आंचल का किडनैप कर लिया। उसके बाद बेबी फुआ को फोन कर बताई कि एक सुंदर बच्ची है। बच्ची के माई-बाप नहीं है। दोनों मर चुके हैं। उसकी नानी है। बातें हो गयी हैं। वह बच्ची देने को तैयार है।

बेबी ने जब नानी से बात कराने को कहा तो उसे कहा गया कि ज्यादा बातचीत कीजियेगा तो मामला गड़बड़ा सकता है। आप आकर बच्ची ले जाइये। बीते 17 जुला को बेबी बैंगलोर से रांची आई और आंचल को अपने साथ ले गई। बदले में 50 हजार रुपये गुड़िया और सीमा को दे दी। वहीं इन दोनों का कहना है कि केवल 35 हजार रुपये ही मिले। दुस्साहसिक इस वारदात के बाद हरकत में आये सदर इंस्पेकटर वेंक्टेश कुमार ने अपहृत आंचल को खोज निकालने का काम तेज-तर्रार दारोगा को सौंपा। टेक्निकल सेल की मदद और सीसटीवी फुटेज में कैद किडनैपर महिलाओं के चेहरे के जरिये पुलिस गुड़िया और सीमा तक पहुच गई। इसके बाद सारा राज खुला। गुजरे 28 दिन की मश्क्कत के बाद आंचल को आज सही-सलामत बैंगलोर से रांची हवाई जहाज से ले आया गया।

Read more:शर्लिन ने शेयर की Raj Kundra संग तस्वीर,बताई यह बात…  

Read more:बचपन का प्‍यार सॉन्‍ग रिलीज, देखिये कैसे एक वायरल वीडियो से बन गया स्‍टार (वीडियो)

Read more:जांबाज डॉक्टरों का हुआ कदर, मिला मेडल… देखें वीडियो

Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...