Kohram live desk : किसी भी तरह की शुभकामना संदेश के लिए पिछले कई सालों से WhatsApp का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। पूरा देश 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है। आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे होंगे। WhatsApp का एक फायदा भी यह है कि यहां सभी तरह के शुभकामना संदेश स्टीकर, इमोजी और स्टीकर के रूप में आसानी से मिल जाते हैं।
- शुभकामना या बधाई संदेश के लिए व्हाट्सएप का स्टीकर भेजना शानदार रहता है, क्योंकि यह आसानी से सेव हो जाता है और ज्यादा डाटा भी खर्च नहीं होता है। इसे भेजने में भी आसानी रहती है। चलिए हम आपको व्हाट्सएप से स्वतंत्रता दिवस (Independence Day Sticker) भेजने का तरीका बताते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पर स्टीकर भेजने के लिए अलग से कोई एप डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा।
- पहला और सबसे आसान तरीका यह है आप सीधे व्हाट्सएप को ओपन करें मैसेज बार के राइट साइड में दिख रहे स्टीकर आईकन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपको स्टीकर के विकल्प के साथ GIF का भी बटन मिलेगा जिसके क्लिक करते ही आपको ट्रेंडिंग लिस्ट में ही Independence Day Sticker के जिफ दिख जाएंगे और यदि नहीं दिखते हैं तो आप हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2021 Happy Independence Day 2021 Stickers लिखकर जिफ फाइल सर्च कर सकते हैं।
- दूसरा तरीका यह है कि सबसे पहले व्हाट्सएप को ओपन करें इसके बाद इमोजी वाले आइकन पर क्लिक करें और फिर स्टीकर के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब दाहिनी ओर कोने में दिख रहे + के निशान पर क्लिक करें और स्क्रॉल करके नीचे आएं। अब आपको गेट मोर स्टीकर्स का विकल्प मिलेगा।
- गेट मोर स्टीकर्स पर क्लिक करने के बाद आप सीधे गूगल प्ले-स्टोर पर पहुंच जाएंगे।
अब Happy Independence Day 2021 Sticker सर्च करें और डाउनलोड करें। इसके बाद आपके स्टीकर की लिस्ट में यह भी जुड़ जाएगा। - इसके बाद आपके सामने कई सारे स्टीकर्स होंगे जिन्हें + के निशान पर क्लिक करके उसे स्टीकर में एड करें। इसके बाद वापस व्हाट्सएप के स्टीकर में जाएं, वहां आपको बहुत सारे Happy Independence Day 2021 Sticker के स्टीकर्स मिल जाएंगे जिन्हें आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।










