GARHWA : गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जनता के द्वार पर पहुंचे। मंत्री ने शनिवार को मेराल प्रखंड के चेचारिया पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी कराया। ग्रामीणों ने राजस्व कर्मचारी रमेश पांडेय के विरुद्ध जमकर शिकायत की। मंत्री ने अविलंब कर्मचारी को हटाने का निर्देश दिया।
मंत्री मेराल प्रखंड के अंतर्गत चेचरिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बाजूडीह, ग्राम बोकेया में लगन ठाकुर के घर के समीप, उमवि खोलरा , शिव मंदिर परिसर , अटौला, पंचायत भवन चेचरिया तथा ग्राम छपरवार खुर्द में दुर्गा मंडप के समीप कार्यक्रम आयोजित कर जनता से रूबरू हुए। मंत्री ने जनसमस्याओं को सुना एवं ऑन द स्पॉट निष्पादन भी कराया।
इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल की समस्या सुनाई। मंत्री ने तत्काल खराब पड़े चापाकल व जल मीनार मीनार दुरुस्त कराते हुए चार दिनों के अंदर जलापूर्ति प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कई स्थानों पर छठ घाट, चबूतरा, नाली, अनाथ पेंशन, प्रजापति टोला पर मिट्टी-मोरम पथ निर्माण, राप्रावि बाजुडीह में शौचालय, मंदिर के समीप नाली निर्माण, प्रावि बोकेया में पेयजल की समस्या आदि से ग्रामीणों ने मंत्री को रु-ब-रू कराया। चेचरिया में अर्चना देवी ने अपने पति के हत्यारों के खिलाफ ढाई साल बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कराते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को तत्काल इन सभी समस्याओं के निदान का निर्देश दिया।
मौके पर मंत्री ने कहा कि अब क्षेत्र में कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहेगा। मैंने जो वादा किया था उसे एक-एक कर पूरा कर रहा हूं। क्षेत्र में बड़ी से लेकर छोटी सभी विकास कार्यों को किया जा रहा है। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राशन, पेंशन से वंचित नहीं रहेगा। मंत्री ने कहा कि हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना पर तेजी से कार्य हो रहा है। बहुत जल्द सभी घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। फिलहाल पेयजल की जो समस्या है उसे अविलंब दूर किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यदि दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं है। सभी गांव की हर समस्या का निदान होगा। आज तक गढ़वा के लोग अपनी मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए तरस रहे थे। मैंने गढ़वा की एक-एक समस्या को करीब से देखा है। मैं जनता के घर तक जाकर उनकी समस्याओं का निदान कर रहा हूं। आने वाले समय में किसी भी गांव में कोई समस्या न रहे, इसके लिए वे पूरी ईमानदारी के साथ प्रयास कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि अब तक पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उन्हें उछलने का काम किया है। परंतु अब जनप्रतिनिधि एवं विकास कार्य का मीनिंग बदल चुका है। हर कार्य सही मायने में शत प्रतिशत धरातल पर उतारा जा रहा है। मंत्री ठाकुर ने कहा कि वे जन भावनाओं के साथ खेलने का नहीं बल्कि जन समस्याओं को दूर करने का कार्य करते हैं। मौके पर मुख्य रूप से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, जेई सिकंदर कुमार, बीडीओ रामप्रवेश साव, सीओ निकिता बाला, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, हरीलाल चौधरी, संतोष चौधरी, शंभू चौधरी, रविंद्र चौधरी, देव कलिया देवी, मंजू देवी, प्रभा देवी, गीता देवी, मीना देवी, गंगा राम, राजेश्वर चौधरी, अमित कुमार ठाकुर, मुनेश्वर ठाकुर, अशोक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र पाल, ऋषि पाल, अयोध्या पाल धनवंत पाल, सत्यदेव सिंह, लाल बिहारी प्रजापति, अशोक प्रजापति, मोहन राम, मंगर राम, दिलीप सिंह, गुना प्रजापति सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : गलत बैंक खाते में पैसे हो गए ट्रांसफर? SBI ने बताया कैसे आएंगे वापस
इसे भी पढ़ें : शानदार लुक के साथ आ रही है सबसे किफायती बाइक, देखें VIDEO
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : पटना रांची वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी, देखें…
इसे भी पढ़ें : जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले 24 घंटे में तेज रफ्तार से चलेगी हवा, भारी बारिश का भी अलर्ट
इसे भी पढ़ें : खुला पहला स्किन बैंक, इन मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ
इसे भी पढ़ें : खाने के बिल पर कहां देना है टैक्स, कहां नहीं, चुटकियों में लगाएं पता








