spot_img
spot_img

शानदार लुक के साथ आ रही है सबसे किफायती बाइक, देखें VIDEO

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: कंपनी आगामी 3 जुलाई को भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती बाइक Harley Davidson X440 को लॉन्च करेगी। इस बाइक के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी कुछ तस्वीरों को साझा किया था। इस bike की बुकिंग भी शुरू की गई है, अब इसके एग्जॉस्ट नोट (Exhaust Note) यानी कि साइलेंसर से आने वाली आवाज सामने आई है।  440 सीसी की इस बाइक के साइलेंसर से आने वाली आवाज भी बेहद ख़ास है।

इस बाइक को कंपनी के ऑफिशियल डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है, इसके लिए 25,000 रुपये बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा। हार्ले की तरफ से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली ये सबसे सस्ती bike होगी।  संभावना है कि कंपनी इसे 2.5 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये के बीच में बिक्री के लिए लॉन्च करे। इसकी डिलीवरी इसी साल सितंबर महीने से शुरू हो सकती है।

ये हार्ले-डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प की साझेदारी में तैयार पहला मॉडल है। इस bike का स्टायलिंग वर्क हार्ले-डेविडसन द्वारा किया गया है, जबकि इसकी इंजीनियरिंग, टेस्टिंग और इसे पूरी तरह डेवलप हीरो मोटोकॉर्प द्वारा किया गया है।  देखने में ये एक स्टायलिश bike लग रही है जिसमें हार्ले का DNA देखने को मिलेगा।  जारी हुईं तस्वीरों को देखें तो पता चलता है कि कंपनी ने इस बाइक में डे-टाइम-रनिंग (DRL) लाइट्स का इस्तेमाल किया है, जिस पर ‘Harley-Davidson’ लिखा हुआ है।

बाइक के फ्रट में टेलीस्कोपिक फोर्क के बजाय USD फोर्क देखने को मिल रहा है, वहीं पिछले हिस्सा इसे और भी ट्रेडिशनल बनाता है।  बाइक के पीछे की तरफ ट्वीन शॉक ऑब्जर्वर दिया गया है। बाइक में दोनों सिरों पर Bybre डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS भी मिलता है। इसमें कंपनी डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर का इस्तेमाल कर रही है, हालांकि यह एलसीडी यूनिट है या टीएफटी यूनिट, यह देखा जाना बाकी है।

बाइक की पावर और परफॉर्मेंस

हार्ले-डेविडसन X440 को मॉर्डन-रेट्रो लुक दिया गया है और कंपनी ने इस बाइक में नए 440 सीसी की क्षमता का सिंगल-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 30-35 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा और उम्मीद की जा रही है कि, इसमें स्लिपर क्लच को भी बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : हर व्यक्ति आगे बढ़े ,यही हमारा संकल्प है : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : ओरेंज अलर्ट पर झारखंड, अगले 24 घंटे में…

इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों मे गरज, व्रजपात के साथ बारिश का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : PAN कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : कांटाटोली फ्लाई ओवर को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव… जानें क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...