spot_img
spot_img

खाने के बिल पर कहां देना है टैक्‍स, कहां नहीं, चुटकियों में लगाएं पता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: जब भी आप रेस्टोरेंट में कुछ खाते हैं तो खाने की कीमत के साथ बिल पर GST जुड़कर आता है।  आप भी रेस्‍टोरेंट द्वारा लगाई जीएसटी को हंसी-खुशी यह सोचकर चुका देते हैं। यह तो सरकार ने सभी के लिए अनिवार्य कर दी है। इसे देना आपका फर्ज है। आपको जानकार हैरानी होगी कि हर रेस्‍टोरेंट आपसे खाने के बिल पर जीएसटी नहीं वसूल सकता। न ही आपको जीएसटी के रूप में अतिरिक्‍त पैसे देने की जरूरत होती है। उन्‍हें ऐसा करने की जरूरत इसलिए नहीं होती क्‍योंकि वे सरकार की खास स्‍कीम में इनरोल्‍ड होते हैं।

जीएसटी कॉम्‍पोजिशन स्‍कीम (GST Composition Scheme)। इस स्कीम में शामिल व्यापारियों को केवल अपने वार्षिक टर्नओवर पर जीएसटी का भुगतान करना होता है। जीएसटी की यह दर सामान्‍य दर से कम होती है।  1.5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाला एक छोटा व्‍यवसायी इस योजना का लाभ ले सकता है।

बिल देने से पहले जरूर चेक करें

जो रेस्‍टोरेंट्स सरकार की जीएसटी कॉम्‍पोजिशन स्‍कीम (GST Composition Scheme) का लाभ ले रहे हैं, वे ग्राहक से रेस्‍टोरेंट में बने खाने के बिल पर जीएसटी नहीं वसूल सकते। इसलिए जब भी रेस्‍टोरेंट का बिल चुकाएं तो एक बार यह जरूर चेक कर लें कि कहीं रेस्‍टोरेंट कॉम्‍पोजिशन स्‍कीम लेने के बाद भी तो आपसे अवैध रूप से जीएसटी तो नहीं वसूल रहा।

कैसे लगाएं पता

आप जिस रेस्‍टोरेंट में खाना खाएं, उसके बिल को जरूर गौर से देखें। जो भी जीएसटी कॉम्पोजिशन स्कीम का लाभ लेता है । उसे अपने प्रतिष्‍ठान के bill पर अनिवार्य रूप से “composition taxable person, not eligible to collect tax on supplies” लिखना होता है। अगर बिल पर यह अंकित है तो वह आपके बिल में जीएसटी चार्ज नहीं जोड़ सकता. आप खाने के बिल पर लगाया गया जीएसटी चार्ज देने से मना कर सकते हैं।  आप जीएसटी पोर्टल (GST Portal) के जरिए भी यह पता लगा सकते हैं कि आपने जिस रेस्‍टोरेंट में खाना खाया है। उसने जीएसटी कॉम्‍पोजिट स्‍कीम का लाभ उठाया है या नहीं।  पोर्टल पर चेक करना इसलिए भी जरूरी है क्‍योंकि बहुत से व्‍यापारी ग्राहकों से ज्‍यादा रुपये वसूलने के लिए उसे मिली छूट का उल्‍लेख अपने बिल पर नहीं करते हैं।

इसे भी पढ़ें : झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी, छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें : कांटाटोली फ्लाई ओवर को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : हर व्यक्ति आगे बढ़े ,यही हमारा संकल्प है : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : ओरेंज अलर्ट पर झारखंड, अगले 24 घंटे में…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...