Kohramlive : अगर आप भी ट्रेन में जनरल बोगियों से सफर करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने जनरल डिब्बों के लिए कुछ ऐलान किए हैं। एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में लगे जनरल डिब्बों के लिए भारतीय रेलवे ने एक मिशन की शुरुआत की है, जिसके तहत इन बोगियों में यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर आरामदायक बन सके। भारतीय रेलवे ने अनरिजव्रड कोचों के पास पीने का पानी, सस्ता भोजन और वेंडिंग ट्रॉलियों की उपलब्धता की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इससे जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर काफी आरामदायक हो सकता है। यही नहीं, बोर्ड पर पानी की और सफाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। जहां एक तरफ कोचों की सफाई के लिए हाउसकीपिंग स्टाफ को नियमित अंतराल पर तैनात किया जाएगा, तो वहीं दूसरी तरफ मैनेजमेंट को रास्त में वाटरिंग स्टेशनों पर अनरिजर्व कोचों के शौचालयों में पानी भरने की योजना बनानी होगी। साथ ही पेयजल बूथ भी लगाए जाएंगे। हालांकि, अभी शुरुआत में सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को ये आदेश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : हर व्यक्ति आगे बढ़े ,यही हमारा संकल्प है : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : ओरेंज अलर्ट पर झारखंड, अगले 24 घंटे में…
इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों मे गरज, व्रजपात के साथ बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : PAN कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : कांटाटोली फ्लाई ओवर को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव… जानें क्या








