spot_img
spot_img
spot_img

गलत बैंक खाते में पैसे हो गए ट्रांसफर? SBI ने बताया कैसे आएंगे वापस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: कई बार हम जल्दबाजी में गलत शख्स के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।  जरा सी चूक पर पैसा किसी अनजान व्यक्ति को पहुंच जाता है। अगर आपसे भी गलती से गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाए तो क्या करना? अपना पैसा वापस पाने के लिए आपको कौन से कदम उठाने होंगे?

बैंक ने खुद बताया तरीका

रवि अग्रवाल नाम के एक ग्राहक ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया, ‘प्रिय @TheOfficialSBI मैंने गलती से गलत अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया।  मैंने हेल्पलाइन द्वारा बताए अनुसार सारी जानकारी अपनी शाखा को दे दी है. फिर भी मेरी शाखा रिवर्सल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रही है। कृपया मदद करें.’ इस सवाल के जवाब में, SBI के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में बताया गया है कि अगर आपने गलत बैंक खाते में पैसे भेजे हैं तो आपको क्या कदम उठाने होंगे।

बैंक ने बताया कैसे और कहां करें शिकायत

यदि किसी ग्राहक ने पैसे ट्रांसफर करते समय गलत bank अकाउंट नंबर दर्ज किया है, तो उसे होम ब्रांच से संपर्क करना होगा. फिर, होम ब्रांच बिना किसी आर्थिक देनदारी के दूसरे बैंक के साथ अनुवर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। SBI ने कहा कि यदि मामला शाखा में हल नहीं होता है, तो ग्राहक https://crcf.sbi.co.in/ccfunder व्यक्तिगत खंड/ व्यक्तिगत ग्राहक पर शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके अलावा NPCI पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं।

क्या कहता है RBI?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार, ऑनलाइन पेमेंट के दौरान गलती से किसी ग्राहक के खाते की रकम किसी और के पास चलजी जाती है तो बैंक की जिम्मेदारी है कि वह शिकायत पर गौर करके 48 घंटे के भीतर रिफंड करे।  भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के दिशानिर्देशों के अनुसार, ग्राहक को पहले भुगतान सेवा प्रदाता को इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए। GPay, PhonePe, Paytm या UPI ऐप के कस्टमर केयर सपोर्ट में इस मुद्दे को उठाएं जिसके माध्यम से आपने पैसे ट्रांसफर किए हैं।

शिकायत के लिए किस नंबर पर लगाएं फोन

जब भी यूपीआई और नेट बैंकिंग से गलत खाता नंबर पर पेमेंट हो जाए तो सबसे पहले 18001201740 पर इसकी शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद संबंधित बैंक जाएं और फार्म भरकर इसकी जानकारी दें।  अगर बैंक मदद करने से मना कर दे तो इसकी शिकायत bankingombudsman.rbi.org.in पर करें।

इसे भी पढ़ें : हर व्यक्ति आगे बढ़े ,यही हमारा संकल्प है : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : ओरेंज अलर्ट पर झारखंड, अगले 24 घंटे में…

इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों मे गरज, व्रजपात के साथ बारिश का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : PAN कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : कांटाटोली फ्लाई ओवर को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव… जानें क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...