DHANBAD : झारखंड के धनबाद में चिरकुंडा इलाके में भू-धंसान हादसे के 24 घंटे बाद प्रशासन और BCCL की ओर से मिट्टी भराव का काम शुरू किया गया। इस दौरान मौके पर पहुंची निरसा की स्थानीय विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने काम रोक दिया। उन्होंने काम में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि पहले दुर्घटनास्थल के दूसरी तरफ से JCB लगाकर मिट्टी को हटाएं। कहा कि यह पूरी तरह से सुनिश्चित हो जाए कि जमीन के अंदर कोई व्यक्ति नहीं फंसा है, इसके बाद ही मिट्टी भराव का काम किया जाए।
विधायक ने धनबाद डीसी से की शिकायत
धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह शुक्रवार दोपहर घटना की जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी मौजूद रहीं। अपर्णा ने सिंह से शिकायत की कि ईसीएल की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध खनन का काम चल रहा है। मीडिया से बातचीत में धनबाद डीसी संदीप सिंह ने कहा कि रेस्क्यू का काम कल ही करवा लिया गया था। बीसीसीएल की रेस्क्यू टीम और स्थानीय प्रशासन ने पूरा सर्वेक्षण किया, जिसके बाद अभी तक किसी के भी दबे होने की बात सामने नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि अभी भी प्रयास जारी हैं, ताकि कोई कहीं फंसा है तो उसे खोज लिया जाए।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में पार्षद पति को गोलियों से भूना, देखें CCTV फुटेज
इसे भी पढ़ें : ASI के बेटे को आया क्रेडिट कार्ड बंद होने का मैसेज और फिर…
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Panchayat Election : 1127 पंचायतों में Nomination शुरू, 14 मई को Voting, यहां जानिए पूरी Details
इसे भी पढ़ें : खुद मारकर फेंका, डेड बॉडी खोजने का करता रहा नाटक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का मर्डर, देखें वीडियो..
इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों












