spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खुद मारकर फेंका, डेड बॉडी खोजने का करता रहा नाटक… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Patna (Rajesh Singh) : खुद से ज्यादा उन दोनों पर भरोसा करते थे उधो सिंह। सोचा था तीनों बेटा दूर है तो यह दोनों सहारा बनेगा। सुख-दुख में जब कभी आवाज दूंगा तो दौड़ा चला आएगा। अपने बेटों से भी ज्यादा तवज्जो देने लगे थे डब्लू और विवेक को। किन्तु इन दोनों ने केवल तीस हजार रुपयों की खातिर बुजुर्ग उधो सिंह की जान ले ली। डब्लू और विवेक के कहने पर उधो सिंह बेखटके उनके साथ घर से निकल गए। दोनों लड़के घर लौट आए पर उधो सिंह नहीं लौटे। घर में पत्नी को छोड़ अपना कोई नहीं था। जब नाते रिश्तेदारों को उनके गायब हो जाने की खबर मिली तो सब के सब ने उन्हें खोजने निकल पड़े। डब्लू और विवेक भी उन्हें खोजने का नाटक करते रहे। हर संभावित ठिकानों पर उन्हें खोजा गया पर कुछ पता नहीं चला। पास के एक बगीचे में जब कुछ लोग उनकी तलाश में जाने लगे, तो उन्हें डब्लू और विवेक ने रोक दिया। दोनों ने कहा, यह पूरा बगीचा छान मारे है, पर वहां नहीं मिले। दोनों की बात पर यकीन कर लोग बगीचा नहीं गये।

अगले दिन सुबह में जब कुछ लोगों का मन नहीं माना तब वे बगीचा में चले गये। बगीचा के पास कुएं में उधो सिंह की लाश मिली। खबर पाकर परदेश में रहने वाले बेटे घर पहुंचे। बेटे आदित्य कुमार सिंह ने सोचा, पैर फिसल जाने के कारण कुएं में गिर गए होंगे। उस कारण उनका अंतिम संस्कार कर दिया। दो दिन बाद बेटा अपनी मां का मोबाईल देख रहा था। उसने देखा कि 30 मार्च को उनके पिता के एटीएम से 10-10 हजार रुपये करके तीन बार कुल 30 हजार रुपये निकाले गए हैं। पैसा निकासी का मैसेज मां के मोबाइल पर आया था। इस बारे में उसने मां से पूछा, पापा 30 हजार रुपये निकाले हैं, वो कहां है। मां ने कहा… उसे नहीं मालूम। घर में भी इधर-उधर खोजा गया पर पैसा नहीं मिला। डब्लू और विवेक से भी पूछा गया पर दोनों ने इंकार कर दिया।

बाद में आदित्य ने गांव के कुछ लोगों से इस बारे में पूछा तब आदित्य को बताया गया कि घटना के दिन उनके पिता को अंतिम बार डब्लू और विवेक के साथ ही बगीचे में देखा गया था। इस बात की भनक मिलते ही दोनों घर से भाग गये। इसके बाद आदित्य कुमार सिंह ने फरार 19 साल के डब्लू कुमार और 21 साल के विवेक कुमार के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराया। यह प्राथमिकी पटना के बिहटा थाना में दर्ज की गयी है। पुलिस ने फौरी कार्यवाही करते हुए डब्लू और विवेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पैसे के लालच में आकर उधो सिंह का मर्डर किया गया। रिटायरमेंट के बाद उधो सिंह अकेले पड़ गए थे, इस कारण उन दोनों को अपने साथ रखा था। दोनों का खान-पान से लेकर हर जरूरत पूरा किया करते थे। चंद रुपयों के लालच में एक नेक इंसान की जान ले ली गई।

इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

‘फर्जी IAS’ का खुला राज, करोड़ों बटोरे…

Bihar : कभी खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब...

इन 32 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर मिलेगा नाश्ता-भोजन…

Bihar : पूर्व रेलवे 32 प्रमुख मेल और एक्सप्रेस...

बिहार में होगा बड़ा बदलाव, CM सम्राट चौधरी ने किये 4 बड़े ऐलान

Bihar : बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर...

सहरसा में उल्टी-दस्त से मचा तहलका, कैंप लगाकर शुरू किया इलाज…

Bihar : आस्था के साथ लोगों ने सत्यनारायण भगवान...

मोबाइल टूटा तो पत्नी को जिंदा ज’लाया, वीडियो कॉल पर देख ली थी…

Bihar : एक वीडियो कॉल ने जिस रिश्ते में...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘फर्जी IAS’ का खुला राज, करोड़ों बटोरे…

Bihar : कभी खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब...

इन 32 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर मिलेगा नाश्ता-भोजन…

Bihar : पूर्व रेलवे 32 प्रमुख मेल और एक्सप्रेस...

बिहार में होगा बड़ा बदलाव, CM सम्राट चौधरी ने किये 4 बड़े ऐलान

Bihar : बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर...

सहरसा में उल्टी-दस्त से मचा तहलका, कैंप लगाकर शुरू किया इलाज…

Bihar : आस्था के साथ लोगों ने सत्यनारायण भगवान...

मोबाइल टूटा तो पत्नी को जिंदा ज’लाया, वीडियो कॉल पर देख ली थी…

Bihar : एक वीडियो कॉल ने जिस रिश्ते में...