Jharkhand Panchayat Election : झारखंड पंचायत चुनाव 2022 को लेकर Nomination शुरू हो गया है। राज्य की कुल 1127 पंचायतों के लिए आज यानी शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। प्रत्याशी आगामी 23 अप्रैल तक Nomination फाइल कर सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। पहले चरण के तहत रजधानी कुल 21 जिलों में वोटिंग होगी। इसमें राजधानी रांची भी शामिल है। इन जिलों के अंतर्गत वोटर्स विभिन्न पदों के लिए कुल 16,757 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला करेंगे। पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए 14 मई को वोटिंग रखी गई है। पहले चरण में कोडरमा, जामताड़ा और खूंटी को छोड़कर शेष 21 जिलों के किसी न किसी प्रखंड के 1,127 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। यहां याद दिला दें कि झारखंड में पहले ही पंचायत चुनाव होना था, लेकिन कोरोना महामारी और कुछ अन्य कारणों की वजह से यह टल गया था।
Jharkhand Panchayat Election के पहले चरण में इन पदों के लिए होना है मतदान
- ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य : 14,079
- मुखिया : 1,127
- पंचायत समित सदस्य : 1405
- जिला परिषद सदस्य : 146
पहले चरण में 72 प्रखंडों के 1127 पंचायतों में मतदान
- गढ़वा : चिनियां, रंका, रमकंडा, भंडरिया और बड़गड़
- पलामू : मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, पिपरा, हरिहरगंज, उंटारीरोड
- लातेहार : सरयू, लातेहार, चंदवा
- चतरा : प्रतापपुर, कुंदा और चतरा
- हजारीबाग : चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा और पदमा
- गिरिडीह : जमुआ, गिरिडीह और गांडेय
- देवघर : देवघर, मोहनपुर और देवीपुर
- गोड्डा : गोड्डा, पोड़ैयाहाट और सुंदरपहाड़ी
- साहेबगंज : बोरियो, पतना और बरहरवा
- पाकुड़ : पाकुड़ प्रखंड
- दुमका : रामगढ़, गोपीकांदर, काठीकुंड और शिकारीपाड़ा
- धनबाद : तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी
- बोकारो : गोमिया और पेटरवार
- रामगढ़ : दुलमी, चितरपुर और गोला
- लोहरदगा : पेशरार और किस्को
- गुमला : रायडीह, सिसई और भरनो
- रांची : बुंडू, राहे, सोनाहातु और तमाड़
- सिमडेगा : कुरडेग, केरसई, बोलबा और पाकरटांड़
- पश्चिमी सिंहभूम : बंदगांव, चक्रधरपुर, सोनुआ और गोईलकेरा
- सरायकेला-खरसांवा : ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह और चांडिल
- पूर्वी सिंहभूम : घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया और गूड़ाबांदा

इसे भी पढ़ें : गैंगरेप की शिकार विवाहिता के सामने रखी शर्त सुन पुलिस के होश उड़े… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लोग ताकते रह गये, जवान लड़की ने लगा ली छलांग… देखें
इसे भी पढ़ें : खुद मारकर फेंका, डेड बॉडी खोजने का करता रहा नाटक… देखें वीडियो












