spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नई नवेली दुल्हन का मर्डर, देखें वीडियो..

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu) : अपने, बेगाने और जमाने से तौबा कर अपने दिलबर पंचम का हाथ थाम भाग निकली रिया भारती को जीने नहीं दिया गया। नई नवेली दुल्हन बनी रिया को शादी के छह महीने बाद ही जहर देकर मार दिया गया। धोखा दगा और फरेब की शिकार रिया का कसूर सिर्फ इतना था, कि उसने खुद से ज्यादा अपने प्रेमी पंचम पर भरोसा किया। पर पंचम ने उसके भरोसे का खून कर दिया। पढ़ने-लिखने की उम्र में रिया जब पहली बार पंचम से मिली तो उसे लगा कि इससे ज्यादा उसका ख्याल कोई नहीं रख सकता। रिया उसकी चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गई थी। पंचम रिश्ते में उसके जीजा का मौसेरा भाई लगता था। तब रिया हज़ारीबाग के एक लॉज में रहकर पढ़ा करती थी। रिया का घर हजारीबाग के सूर्यपुरा गांव में है। दोनों का प्यार परवान पर था। रोज-रोज चोरी छुपे मिलना जुलना उनके रूटीन का हिस्सा बन गया था। एक दिन पंचम के बहकावे मे आकर रिया लॉज से उसके संग भाग गई। यह बात जब रिया के घरवाले जाने तो मामला पदमा थाने तक पहुंचा।

रिया के पिता अजय मेहता की फरियाद पर पुलिस ने दो दिनों के अंदर भागी रिया को खोज निकाला। पुलिस की मौजूदगी में रिया और पंचम की शादी एक मंदिर में करा दी गई। कानून के पहरेदार से लेकर कई लोग इस शादी के गवाह बने। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग भी मौजूद थे। शादी कर नई नवेली दुल्हन रिया 17 सितंबर को अपने ससुराल चली गई। कुछ दिन सबकुछ ठीक-ठाक रहा। इल्जाम है कि अचानक रिया को मायके से 10 लाख रुपए मांग कर लाने को कहा गया। मजबूरी जताने पर उसे सताने का दौर शुरू हो गया। वहीं रिया पर अपने पिता की आधी संपत्ति उसके नाम करने को दवाब डाला। अपना यह दुख रिया अपनी मां को बताई थी। तब उसे समझाया बुझाया गया, पर पंचम और उसके घर के लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आए।

जुर्म की पराकाष्ठा 19 नवंबर को तब प्रबल हुई जब रिया को जहर देकर मार दिया गया। इल्जाम है कि जहर देने के बाद रिया को रोती-बिलखती और तड़पती हालत में एक कमरे में बंद कर दिया गया। गांव में शोर मच जाने के बाद कुछ लोगों ने रिया को शेख भिखारी अस्पताल में भर्ती कराया। किसी ने चुपके से रिया के पिता को भी सबकुछ बता दिया। तब तक रिया मर चुकी थी। पिता अजय मेहता के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया। दर्ज एफआईआर में पति पंचम, सास तरुणा देवि, ससुर ओजीर महतो, देवर प्रमोद महतो, मामा ससुर परमेश्वर और धर्मवीर को नामजद अभियुक्त ठहराया गया है। पंचम को छोड़ अभी तक बाकी कोई नहीं पकड़ा गया। सब के सब छुट्टा घूम रहा है।

इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बदल रही मंगल की चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस,...

TMC के दबंग नेता जहांगीर खान लॉकअप में, छुड़ाने के लिये थाने पर हमला!

Kohramlive : TMC तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता जहांगीर खान...

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...

रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में घूम रहे खुफिया अफसर… जानें क्यों

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता के गलियारों...

CM हेमंत सोरेन के विजन ने बदली गांवों की तस्वीर और तकदीर…

Ranchi : कभी झारखंड के गांवों में आम के...